1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मेरे पहले टेस्ट विकेट का श्रेय साहा को जाता है: जयंत यादव

मेरे पहले टेस्ट विकेट का श्रेय साहा को जाता है: जयंत यादव

 Written By: IANS
 Published : Nov 18, 2016 08:23 pm IST,  Updated : Nov 18, 2016 08:23 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज जयंत यादव ने अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट विकेट का श्रेय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को दिया है।

Jayant Yadav Celebrating His Maiden Test Wicket | AP Photo- India TV Hindi
Jayant Yadav Celebrating His Maiden Test Wicket | AP Photo

विशाखापत्तनम: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज जयंत यादव ने अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट विकेट का श्रेय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को दिया है। जयंत ने निर्णय समीक्षा प्रणाली (DRS) के इस्तेमाल के लिए कप्तान विराट कोहली को मनाने के लिए साहा की तारीफ की। जयंत ने DRS का इस्तेमाल इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मोइन अली का विकेट हासिल करने पर किया।

​खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इंग्लैंड के बल्लेबाज अली का विकेट हासिल कर जयंत ने अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना खाता खोला और पहला विकेट लिया। उन्होंने अली को LBW आउट किया। जयंत ने यहां मैच के बाद कहा, ‘साहा ने मेरे लिए समीक्षा करने के संदर्भ में कप्तान को समझाया। हम दोनों को लगा था कि अली आउट हैं। इस प्रणाली के फिर से इस्तेमाल के लिए कल (शनिवार) का इंतजार नहीं हो रहा।’ 

पढ़ें: विशाखापत्तनम टेस्ट: भारतीय बोलर्स ने किया कमाल, इंग्लैंड बैकफुट पर

हरियाणा के ऑफ स्पिन गेंदबाज जयंत भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 286वें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। अपने पहले टेस्ट मैच के बारे में जयंत ने कहा कि उन्होंने इस दिन का सपना देखा था और टीम के लिए योगदान देना काफी अच्छा लगता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।