1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs RCB: झटके के बाद उबरकर विश्वकप में भी फिनिशर की भूमिका बरकरार रखना चाहूँगा : हार्दिक पंड्या

MI vs RCB: झटके के बाद उबरकर विश्वकप में भी फिनिशर की भूमिका बरकरार रखना चाहूँगा : हार्दिक पंड्या

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 16, 2019 12:36 pm IST,  Updated : Apr 16, 2019 12:36 pm IST

बीसीसीआई लोकपाल अभी भी मामले की जांच कर रहा है हालांकि उसे क्लीन चिट मिलने की उम्मीद है। 

हार्दिक पंड्या- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या, मुंबई इंडियंस  Image Source : IPLT20.COM

मुंबई। हार्दिक पंड्या का मानना है कि हर कोई गलतियों से सीखता है और वह अपवाद नहीं है।क्रिकेट से कुछ समय दूर रहने से उन्हें अपने खेल और मानसिकता पर काम करने का समय मिला जिसका फायदा आईपीएल में मिल रहा है।

एक टीवी चैट शो पर महिला विरोधी टिप्पणी के कारण हार्दिक पर बीसीसीआई ने अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया। बीसीसीआई लोकपाल अभी भी मामले की जांच कर रहा है हालांकि उसे क्लीन चिट मिलने की उम्मीद है। 
न्यूजीलैंड में वापसी के बाद से पंड्या ने अपने खेल पर फोकस किया और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिये 191 की औसत से 186 रन बना चुके हैं। 
उन्होंने रायल चैलेंजर्स बेंगलोर पर मिली जीत के बाद कहा ,‘‘ हर किसी को कोई झटका लगता है और मुझे इससे अपने शरीर पर काम करने का मौका मिला। इससे काफी मदद मिली और अब सब कुछ ठीक लग रहा है ।’’ 
मुंबई इंडियंस के लिये फिनिशर की भूमिका निभाने के बारे में पंड्या ने कहा ,‘‘ मैं चार साल से ऐसा कर रहा हूं। टीम में मेरी यही भूमिका है। नेट पर भी मैं इसका अभ्यास करता हूं। यह हालात की बात है। आप हालात के अनुरूप खेलते हैं।’’ 
विश्व कप में भी वह अहम भूमिका निभायेंगे और इसकी तैयारी आईपीएल के द्वारा हो रही है। 
उन्होंने कहा ,‘‘ आपको आत्मविश्वास रखना होगा। विश्व कप बड़ा टूर्नामेंट है। पहली बार मैं विश्व कप खेल रहा हूं और मुझे लय कायम रखनी होगी। मैं खेल से कुछ समय बाहर था तो वापिस आकर लय हासिल करना जरूरी था।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल