1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व चैम्पियनशिप का सातवां खिताब जीतना चाहती हूं: मैरी कॉम

विश्व चैम्पियनशिप का सातवां खिताब जीतना चाहती हूं: मैरी कॉम

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 30, 2018 11:26 pm IST,  Updated : Nov 30, 2018 11:26 pm IST

अपना रिकॉर्ड छठा विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली दिग्गज भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने शुक्रवार को यहां कहा कि उनकी नजरें विश्व चैम्पियनशिप खिताब को सातवीं बार जीतने के साथ-साथ 2020 में होने वाले ओलंपिक पदक पर है।

Mary Kom- India TV Hindi
विश्व चैम्पियनशिप का सातवां खिताब जीतना चाहती हूं: मैरी कॉम   Image Source : PTI

नई दिल्ली। अपना रिकॉर्ड छठा विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली दिग्गज भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने शुक्रवार को यहां कहा कि उनकी नजरें विश्व चैम्पियनशिप खिताब को सातवीं बार जीतने के साथ-साथ 2020 में होने वाले ओलंपिक पदक पर है। मणिपुर की इस खिलाड़ी ने आठ साल में छह खिताब अपने नाम किये है वह भी तब जब उनके पास खेल के अलावा अन्य जिम्मेदारियां भी है। तीन बच्चों की मां मेरी ने कहा कि वह अपना सातवां खिताब जीतने के सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं है। 

जनजातीय मामलों के मंत्रालय और टीआरआईएफईडी के सम्मान समारोह में उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा सपना है कि मैं फिर से विश्व चैम्पियनशिप जीतूं। मैं इसके लिए काफी कड़ी मेहनत कर रही हूं। मैं तीन बच्चों की मां हूं और कई जिम्मेदारियां भी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार ने मुझे संसद सदस्य बनाकर अतिरिक्त जिम्मेदारी दी थी लेकिन मैंने कभी अभ्यास करना नहीं छोड़ा।’’ 

मेरी ने कहा,‘‘मैंने अपना छठा खिताब जीता है और मेरा लक्ष्य सातवां खिताब जीतने का है। मैं ओलंपिक में स्वर्ण भी जीतना चाहती हूं।’’ छत्तीस साल की इस खिलाड़ी ने संन्यास की खबरों को खंडन करते हुए कहा, ‘‘ मैं अभी कम से कम 1-2 वर्षों तक खेलना जारी रखूंगी।’’ मेरी 48 किलोग्राम भार वर्ग में खेलती है लेकिन 2020 ओलंपिक क्वालीफायर्स में उन्होंने 51 किलोग्राम में चुनौती पेश करनी होगी क्योंकि ओलंपिक में 48 किग्रा भारवर्ग नहीं है। उन्होंने 2012 में लंदन ओलंपिक में 51 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल