1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल 2020 का प्रदर्शन देश के लिए भी रखूंगा जारी - कगिसो रबाडा

आईपीएल 2020 का प्रदर्शन देश के लिए भी रखूंगा जारी - कगिसो रबाडा

 Reported By: IANS
 Published : Dec 01, 2020 01:05 pm IST,  Updated : Dec 01, 2020 01:05 pm IST

तेज गेंदबाज कगीसो रबादा ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का अपना शानदार फॉर्म अपने देश के लिए भी जारी रख सकेंगे।

Kagiso Rabada- India TV Hindi
Kagiso Rabada Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबादा ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का अपना शानदार फॉर्म अपने देश के लिए भी जारी रख सकेंगे। रबादा को दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए सबसे अधिक विकेट लेने के लिए पर्पल कैप मिला था।

अब रबादा अपने देश के लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह वहीं से शुरुआत करने में सफल होंगे, जहां उन्होंने आईपीएल में समाप्त किया था।

रबादा ने आईपीएल में कुल 30 विकेट लिए थे। दिल्ली की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी लेकिन वह मुम्बई इंडियंस के हाथों हार गई थी।

IND vs AUS : दूसरे वनडे से पहले स्मिथ को आ रहे थे चक्कर बावजूद इसके जड़ा धमाकेदार शतक

स्टार स्पोटर्स से बात करते हुए रबादा ने कहा, "इंग्लैंड के साथ होने वाली सीरीज रोमांचक होगी। मैं तो बस यही उम्मीद कर रहा हूं कि आईपीएल वाला मेरा मोमेंटम यहां भी जारी रहे और मैं देश के लिए कुछ अच्छा कर पाऊं।"

टी20 मैच में पाकिस्तान के अफरीदी और आमिर से बीच मैदान में भिड़ गया ये अफगानी खिलाड़ी, देखें Video

दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की टी20 सीरीज में हार मिली है। वह दो मैच हार चुकी है। रवादा को अब तक दो मैचों में सिर्फ एक विकेट मिला है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल