1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डे-नाइट टेस्ट से पहले शमी ने बांग्लादेश को किया आगाह, कहा- लैंग्थ से चकमा दूंगा

डे-नाइट टेस्ट से पहले शमी ने बांग्लादेश को किया आगाह, कहा- लैंग्थ से चकमा दूंगा

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 19, 2019 03:47 pm IST,  Updated : Nov 19, 2019 03:47 pm IST

मोहम्मद शमी ने कहा कि भारतीय टीम शुक्रवार से कोलकाता में शुरू हो रहे दिन रात के टेस्ट में जब बांग्लादेश से खेलेगी तो बल्लेबाजों को चकमा देने के लिये वह गेंद की लैंग्थ में बदलाव करते रहेंगे। 

IND VS BAN- India TV Hindi
डे-नाइट टेस्ट से पहले शमी ने बांग्लादेश को किया आगाह, कहा- लैंग्थ से चकमा दूंगा Image Source : BCCI

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि भारतीय टीम शुक्रवार से कोलकाता में शुरू हो रहे दिन रात के टेस्ट में जब बांग्लादेश से खेलेगी तो बल्लेबाजों को चकमा देने के लिये वह गेंद की लैंग्थ में बदलाव करते रहेंगे। शानदार फार्म में चल रहे शमी ने इंदौर में पहले टेस्ट में सात विकेट लिये थे। उन्होंने स्टार स्पोटर्स पर नैरोलेक क्रिकेट लाइव पर कहा, ‘‘गेंदबाजों को विकेट पर नजरें बनाये रखनी होगी। पिच धीमी होने पर मुझे अतिरिक्त प्रयास करने होंगे और जब बल्लेबाज असहज नजर आये तो दबाव बनाना होगा। लैंग्थ में बदलाव करते रहने होंगे।’’

इस बीच भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इंदौर टेस्ट में दोहरा शतक जमाने वाले मयंक अग्रवाल को चेताया है कि बांग्लादेशी टीम आने वाले मैचों में उनके सामने बेहतर तैयारी के साथ उतरेगी। उन्होंने कहा, ‘‘वह टेस्ट क्रिकेट का मजा ले रहा है। यह उसका पहला साल है और उम्मीद है कि वह आगामी सत्र में भी लय कायम रखेगी लेकिन अब विरोधी टीम उसके खिलाफ अधिक तैयारी के साथ उतरेगी।’’

भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा कि भारत के पास मुकम्मिल गेंदबाजी आक्रमण है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ टीमों के पास अच्छे तेज गेंदबाज और कुछ के पास अच्छे स्पिनर हैं लेकिन भारत के पास दो अच्छे स्पिनर और तीन अच्छे तेज गेंदबाज हैं  जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार तो खेल भी नहीं रहे हैं यानी कुल मिलाकर आठ अच्छे गेंदबाज हैं और यही वजह है कि पिछले दो साल में भारत ने कई बार टीमों को ऑल आउट किया है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल