1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक के बड़े बोल, बुमराह को बताया 'बच्चा'

पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक के बड़े बोल, बुमराह को बताया 'बच्चा'

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 04, 2019 06:26 pm IST,  Updated : Dec 04, 2019 06:26 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक का मानना है कि अगर वे इस समय खेल रहे होते तो वह दुनिया के नंंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर आसानी से दबाव बना सकते थे।

Abdul Razzaq, Jasprit Bumrah, Wasim Akram, Glenn Mcgrath, India vs Pakistan, Bumrah baby bowler- India TV Hindi
Jasprit Bumrah and Virat kohli Image Source : GETTY IMAGES

 

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक का मनाना है कि अगर वह इस समय भी खेल रहे होते तो वे आसानी से भारत के जसप्रीत बुमराह पर काबू पा सकते थे। रज्जाक ने क्रिकेट पाकिस्तान से कहा, "मैंने अपने समय में विश्व स्तर के गेंदबाजों को खेला है, बुमराह जैसे गेंदबाज के सामने मुझे किसी तरह की परेशानी नहीं होती बल्कि दबाव तो उन पर होता।"

उन्होंने कहा, "मैं ग्लैन मैक्ग्रा और वसीम अकरम के खिलाफ खेला हूं, इसलिए बुमराह मेरे सामने बच्चे होते और मैं उन पर आसानी से काबू पा आक्रमण करता।"

रज्जाक ने 1999 से 2013 के बीच पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट, 265 वनडे और 32 टी-20 मैच खेले हैं।

रज्जाक ने हालांकि भारतीय गेंदबाज की तारीफ भी की और कहा, "बुमराह अच्छा कर रहे हैं और उन्होंने काफी सुधार किया है। उनका एक्शन थोड़ा अजीब है और गेंद को सीम पर अच्छी तरह से गिराते हैं इसी कारण वह असरदार हैं।"

बुमराह इस समय वनडे में नंबर-1 गेंदबाज हैं। वह हालांकि चोट के कारण बाहर चल रहे हैं और इसी कारण वह दक्षिण अफ्रीका तथा बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज में नहीं उतरे थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल