1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इयान चैपल ने माना, विंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बाद अब भारत का विश्व क्रिकेट में होगा राज

इयान चैपल ने माना, विंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बाद अब भारत का विश्व क्रिकेट में होगा राज

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 28, 2021 01:17 pm IST,  Updated : Mar 28, 2021 01:17 pm IST

इयान चैपल मानते हैं कि प्रतिभाओं की गहराई और पिछले कुछ समय से मिल रही सफलताओं को देखते हुए भारत के विश्व क्रिकेट में दबदबा बनाने की उम्मीद है।

Team India- India TV Hindi
Team India Image Source : GETTY

नई दिल्ली| ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान चैपल मानते हैं कि प्रतिभाओं की गहराई और पिछले कुछ समय से मिल रही सफलताओं को देखते हुए भारत के विश्व क्रिकेट में दबदबा बनाने की उम्मीद है जिसमें विदेशों में सफलता हासिल करना भी शामिल है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान चैपल ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ में अपने कॉलम में लिखा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया में भारत की हालिया सफलता ने खिलाड़ियों के उस भरोसे को मजबूत किया है कि उनमें किसी भी परिस्थिति में जीत दर्ज करने की काबिलियत है।’’ 

उन्होंने लिखा, ‘‘ऐसे युग में जब टीमों को विदेशी दौरों में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, भारत में इस सिलसिले को बदलने के लिये प्रतिभाओं की गहराई मौजूद है। अब कोई भी प्रतिद्वंद्वी टीम यह नहीं कह सकती कि जब भी भारत उनकी सरजमीं का दौरा करे तो ‘बस लंबे रन-अप वाले तेज गेंदबाज चुन लो और सीरीज अपनी होगी’।’’ 

इस क्रिकेट विशेषज्ञ को लगता है कि भारत वैसा ही दबदबा बना सकता है जैसा बीते समय में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलियाई टीम का हुआ करता था, हालांकि अब ऐसा करना और अधिक मुश्किल हो गया है। उन्होंने उस समय को याद किया जब दोनों टीमों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। 

यह भी पढ़ें- सचिन के कोविड-19 पॉजिटिव होने पर पीटरसन ने कसा तंज तो युवराज सिंह ने दिया करारा जवाब

उन्होंने कहा, ‘‘इतनी अपार प्रतिभा, तो उसी तरह है जैसी वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के दबदबे के दौरान हुआ करती थी जब उनके पास अच्छे खिलाड़ियों की भरमार थी और उसमें से कई तो पहली बार अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिये इंतजार करते रहते थे।’’

यह भी पढ़ें- IPL के लिए BCCI का बड़ा फैसला, 2021 सीजन में नहीं होगा 'सॉफ्ट सिग्नल' का नियम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल