1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इयान चैपल की गेल पर वैश्विक प्रतिबंध लगाने की मांग

इयान चैपल की गेल पर वैश्विक प्रतिबंध लगाने की मांग

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 08, 2016 01:30 pm IST,  Updated : Jan 08, 2016 01:30 pm IST

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने हाल में बिग बैश लीग के दौरान चैनल 10 की पत्रकार मेल मैकलाघलिन के साथ विवादास्पद टीवी साक्षात्कार के लिये क्रिस गेल को विश्व भर में खेलने से प्रतिबंधित करने की मांग की है।

chris gayle- India TV Hindi
chris gayle Image Source : PTI

मेलबर्न: आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने हाल में बिग बैश लीग के दौरान चैनल 10 की पत्रकार मेल मैकलाघलिन के साथ विवादास्पद टीवी साक्षात्कार के लिये क्रिस गेल को विश्व भर में खेलने से प्रतिबंधित करने की मांग की है। चैपल ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया : सीए : से वेस्टइंडीज के इस विस्फोटक बल्लेबाज पर विश्व भर में खेलने से प्रतिबंधित करने के लिये प्रस्ताव रखने को कहा है। गेल के साक्षात्कार की विश्व भर में कड़ी आलोचना हुई थी। उन्होंने कहा कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया को पूरी तरह से अनुचित व्यवहार के लिये शून्य सहिष्णुता की नीति अपनानी चाहिए। चैपल ने आस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड पे्रस से कहा, यदि क्रिकेट आस्ट्रेलिया क्लबों से कहता है कि इस देश में उसे आगे कभी अनुबंधित नहीं किया जाएगा तो मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा, मुझे तब भी कोई परेशानी नहीं होगी यदि क्रिकेट आस्ट्रेलिया आईसीसी कहता है कि जो हम कर रहे हैं वह विश्व भर में होना चाहिए।

चैपल ने कहा, आपको अलग अलग देशों से बात करनी होगी, लेकिन मुझे इससे कोई परेशानी नहीं होगी यदि यह मसला आईसीसी बैठक में रखा जाता है और क्रिकेट आस्ट्रेलिया कहता है, हम ऐसा कर रहे हैं और हम सिफारिश करते हैं हर कोई ऐसा करे। अन्यथा आप इस तरह के व्यवहार को कैसे रोक पाओगे? गेल ने मैच के बीच में मैकलाघलिन पर टिप्पणी की थी जिसके लिये उनकी बिग बैश टीम मेलबर्न रेनेगेड्स ने उन पर 10000 डालर का जुर्माना लगाया था। क्रिकेट आस्ट्रेलिया पर उन पर प्रतिबंध लगा सकता है और ऐसे में गेल के अगले साल बिग बैश में खेलने की संभावना समाप्त हो जाएगी। गेल तब विवादों से घिर गये थे जब उन्होंने मैकलाघलिन को साक्षात्कार के दौरान कहा था, मैं यहां आकर आपको साक्षात्कार देना चाहता था, यही कारण है कि मैं यहां हूं। पहली बार आपकी आंखें देखने आया हूं।

उन्होंने कहा, उम्मीद करता हूं कि यह मैच जीतने के बाद हम ड्रिंक्स पिएंगे। शरमाओ मत बेबी। गेल की इस टिप्पणी से असहज महसूस कर रही मैकलाघलिन ने हालांकि साक्षात्कार जारी रखने का प्रयास करते हुए कहा, मैं शरमा नहीं रही हूं। गेल ने बाद में इस महज एक मजाक करार दिया और इसके लिये माफी भी मांगी। लेकिन चैपल ने कहा कि वह लगातार ऐसी हरकतें करता रहा है और उन पर विश्व भर में प्रतिबंध लगने से वर्तमान और भविष्य के क्रिकेटरों को कड़ा संदेश जाएगा। उन्होंने कहा, यदि यह एकमात्र घटना होती तो फिर ठीक था कि उस पर 10,000 डालर का जुर्माना करो और कहो, देखो आगे ऐसी हरकत मत करना। चैपल ने कहा, लेकिन मैंने क्रिकेट में काम कर रही जिस भी महिला से :गेल के बारे में: पूछा, उनसे उसके बारे में एक जैसा जवाब मिला।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल