1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली को स्टीव स्मिथ से बेहतर मानते हैं इयान चैपल

विराट कोहली को स्टीव स्मिथ से बेहतर मानते हैं इयान चैपल

 Edited By: IANS
 Published : May 01, 2020 02:34 pm IST,  Updated : May 01, 2020 02:41 pm IST

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज इयान चैपल ने मौजूद समय में स्टीव स्मिथ की जगह विराट कोहली को अपना पंसदीदा बल्लेबाज करार दिया।

Ian Chappell considers Virat Kohli better than Steve Smith- India TV Hindi
Virat kohli and steve smith Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान इयान चैपल ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को हमवतन स्टीव स्मिथ की तुलना में अपना पसंदीदा खिलाड़ी चुना है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के एंकर रौनक कपूर ने ट्विटर पर चैपल से स्मिथ और कोहली के बीच में से सिर्फ एक खिलाड़ी चुनने को कहा जिस पर चैपल ने पूछा, 'एक कप्तान के रूप में या एक बल्लेबाज के रूप में?'

इस पर कपूर ने कहा, "आप ही बताएं।"

चैपल ने कहा, "मैं कोहली को दोनों तरह से चुनूंगा, कप्तान के तौर पर भी और बल्लेबाज के तौर पर भी।"

चैपल से उस गेंदबाज के बारे में भी पूछा गया जिसको वह अपनी कप्तानी में खेलाना चाहते हैं। इस पर चैपल ने वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का नाम लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल