1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका के खिलाफ जीत अल्लाह की मदद से मिली: सरफराज अहमद

श्रीलंका के खिलाफ जीत अल्लाह की मदद से मिली: सरफराज अहमद

 Written By: IANS
 Published : Jun 13, 2017 02:04 pm IST,  Updated : Jun 13, 2017 02:04 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद का कहना है कि श्रीलंका के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी के अंतिम ग्रुप मैच में मिली जीत अल्लाह की मदद से संभव हो पाई है।

Sarfaraz Ahmed | Getty Images- India TV Hindi
Sarfaraz Ahmed | Getty Images

कार्डिफ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद का कहना है कि श्रीलंका के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी के अंतिम ग्रुप मैच में मिली जीत अल्लाह की मदद से संभव हो पाई है। इस जीत के दम पर पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में खेले गए अंतिम मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 3 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे पाकिस्तान ने 44.5 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस मैच में एक समय पर पाकिस्तान की टीम हार की कगार पर थी, जब उसने 162 के कुलयोग पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद कप्तान अहमद और मोहम्मद आमिर की 75 रनों की शानदार साझेदारी ने टीम ने जीत हासिल की। मैच के बाद अहमद ने कहा, ‘सबसे पहले हमारे अल्लाह का धन्यवाद। अल्लाह ने हमारी मदद की ओर इसलिए, हम जीत हासिल कर पाए।’

अहमद ने कहा, ‘मुझे जीत पर विश्वास नहीं हो रहा है। आमिर का शुक्रिया। उन्होंने अंतिम समय में काफी अच्छा खेल दिखाया। मैंने उन्हें कहा था कि वह स्कोर की चिंता किए बगैर मैदान पर जाकर बस अपना प्रदर्शन करें। मैंने कहा कि अगर हम इस खेल को 40 ओवर तक ले जा सकते हैं, तो हम जीत जाएंगे। श्रीलंका की ओर से छोड़े गए कैच खेल का हिस्सा हैं।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल