1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर ने कही यह बड़ी बात

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर ने कही यह बड़ी बात

 Written By: IANS
 Published : Jun 13, 2017 02:36 pm IST,  Updated : Jun 13, 2017 02:36 pm IST

बांग्लादेश के बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों में शुमार हबिबुल बशर ने कहा है कि अगर टीम सेमीफाइनल में जीत जाती है, तो उसके लिए ट्रॉफी अधिक दूर नहीं होगी।

Habibul Bashar | JEWEL SAMAD/AFP/Getty Images- India TV Hindi
Habibul Bashar | JEWEL SAMAD/AFP/Getty Images

बर्मिघम: बांग्लादेश के बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों में शुमार हबिबुल बशर ने कहा है कि अगर टीम सेमीफाइनल में जीत जाती है, तो उसके लिए ट्रॉफी अधिक दूर नहीं होगी। बशर ने कहा, ‘हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। अब ट्रॉफी ज्यादा दूर नहीं है। टूर्नामेंट की शुरुआत में, मैंने कहा था कि हम सेमीफाइनल खेलेंगे। हमने अगले दो मैचों में अपना शानदार प्रदर्शन किया है। मेरा सपना है कि बांग्लादेश फाइनल मैच खेले।’

वहीं, बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गाजी अशरफ का मानना है कि मैदान पर ट्रेनिंग से ज्यादा टीम को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है। भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। बांग्लादेश के दैनिक समाचार पत्र 'जुगांतर' को दिए एक बयान में अशरफ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि टीम को मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है।’ 

उन्होंने कहा, ‘भारत के खिलाफ मैच के लिए यही सबसे जरूरी चीज होगी। अगर ऐसे होता है, तो निश्चित तौर पर यह सेमीफाइनल मैच शानदार होगा। आशा है कि टीम एक विजेता के तौर पर उभरे।’ साल 2015 में हुए वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को 109 रनों से हराया था। इसके अलावा, 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश केवल एक रन से हार गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल