1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी ने क्रेग ब्राथवेट के गेंदबाजी एक्शन को सही बताया

आईसीसी ने क्रेग ब्राथवेट के गेंदबाजी एक्शन को सही बताया

 Reported By: IANS
 Published : Oct 01, 2019 03:10 pm IST,  Updated : Oct 01, 2019 03:10 pm IST

पिछले महीने जमैका में भारत के खिलाफ हुए मैच के दौरान ब्राथवेट के गेंदबाजी एक्शन के खिलाफ रिपोर्ट की गई थी।

क्रेग ब्रैथवेट- India TV Hindi
क्रेग ब्रैथवेट Image Source : GETTY IMAGES

दुबई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पार्ट-टाइम ऑफ स्पिनर क्रेग ब्राथवेट के गेंदबाजी एक्शन को सही ठहराया है। पिछले महीने जमैका में भारत के खिलाफ हुए मैच के दौरान ब्राथवेट के गेंदबाजी एक्शन के खिलाफ रिपोर्ट की गई थी।

आईसीसी के अनुसार, ब्राथवेट के गेंदबाजी एक्शन का 14 सितंबर को लोगबोरोग में टेस्ट हुआ जहां यह पता चला कि उनके गेंदबाजी के दौरान उनकी कोहनी विस्तार 15-डिग्री से ज्यादा नहीं हो रहा जोकि गेंदबाजी नियम के अंतर्गत जायज है।"

यह दूसरी बार था जब ब्राथवेट के गेंदबाजी एक्शन के खिलाफ रिपोर्ट किया गया हो।

इससे पहले, 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए पहले मैच के दौरान उनके गेंदबाजी एक्शन पर सवाल खड़े हुए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल