1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका क्रिकेट के लिए राहत, ICC ने अकिला धनंजय के बॉलिंग एक्शन को दी क्लीन चिट

श्रीलंका क्रिकेट के लिए राहत, ICC ने अकिला धनंजय के बॉलिंग एक्शन को दी क्लीन चिट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 08, 2021 07:56 pm IST,  Updated : Jan 08, 2021 07:56 pm IST

ICC ने शुक्रवार को ऐलान किया कि श्रीलंका के स्पिनर अकिला धनंजय का गेंदबाजी एक्शन सही पाया गया है और वो अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी फिर से शुरू कर सकते हैं। 

श्रीलंका क्रिकेट के...- India TV Hindi
श्रीलंका क्रिकेट के लिए राहत, ICC ने अकिला धनंजय के बॉलिंग एक्शन को दी क्लीन चिट Image Source : GETTY IMAGES

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि श्रीलंका के स्पिनर अकिला धनंजय का गेंदबाजी एक्शन सही पाया गया है और वो अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी फिर से शुरू कर सकते हैं। 

क्रिकेट गवर्निंग बॉडी ने एक बयान में कहा, "अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आज ऐलान किया कि उपचारात्मक कार्य और पुनर्मूल्यांकन के बाद श्रीलंका के स्पिनर अकिला धनंजय का गेंदबाजी एक्शन सही पाया गया है और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी फिर से शुरू कर सकते हैं।" 

Ind vs Aus : अपने जन्मदिन पर रोहित को 'कॉट एंड बोल्ड' करके हेजलवुड ने रच डाला इतिहास, देखें Video

ICC ने कहा, "एक विशेषज्ञ पैनल ने श्रीलंका क्रिकेट द्वारा प्रदान की गई धनंजय के गेंदबाजी एक्शन के वीडियो फुटेज का अध्ययन किया, क्योंकि ये आईसीसी मान्यता प्राप्त केंद्र में COVID -19 के परिणामस्वरूप विभिन्न प्रतिबंधों के कारण संभव नहीं था।" आईसीसी के नियम के मुताबिक, कोई भी गेंदबाजी अपनी कलाई गेंदबाजी के दौरान ज्यादा से ज्यादा 15 डिग्री तक घुमा सकता है।

गौरतलब है कि आईसीसी द्वारा सितंबर 2019 में धनंजय को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। अकिला अपने करियर में संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन मामले में कई बार फंस चुके हैं। धनंजय को इससे पहले दिसंबर 2018 में संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए बैन किया गया था जिसे फरवरी 2019 में हटा दिया गया था।

माता-पिता के सामने शतक जड़ने पर स्मिथ ने दिया बड़ा बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल