1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भारी बारिश के कारण मोदी वाराणसी का दौरा रद्द

भारी बारिश के कारण मोदी वाराणसी का दौरा रद्द

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 28, 2015 02:31 pm IST,  Updated : Jun 28, 2015 04:23 pm IST

वाराणसी: वाराणसी के साथ पूरे पुर्वांचल में भारी बारिश के कारण वाराणसी का दौरा रद्द हो गया है। वाराणसी संसदीय सीट से सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस आगमन और शाम में आयोजित कार्यक्रम को

भारी बारिश के कारण...- India TV Hindi
भारी बारिश के कारण मोदी वाराणसी का दौरा रद्द

वाराणसी: वाराणसी के साथ पूरे पुर्वांचल में भारी बारिश के कारण वाराणसी का दौरा रद्द हो गया है। वाराणसी संसदीय सीट से सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस आगमन और शाम में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही संशय की स्थिति बनी हुई थी। केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री पीयूष गोयल ने सुरक्षा मंत्रालय की टीम के साथ डीजल रेल इंजन कारखाना स्थित सभा स्थल का निरीक्षण किया। शहर के कई हिस्सों और कार्यक्रम स्थल पर भी भारी जलभराव की स्थिति बन गई है।

वाराणसी स्थित डीजल रेल इंजन कारखाना (DWA) के जिस मैदान में प्रधानमंत्री विकास रैली को संबोधित करने वाले थे, वहां वाटर प्रूफ पंडाल लगाया गया है, लेकिन पंडाल छोटा होने के कारण चारों तरफ पानी भर गया है। बारिश की स्थिति को देखते मोदी का दौरा रद्द हो गया है। जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय को बारिश और स्थिति की पूरी जानकारी दी गई है।

मौसम की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय से उनका संपर्क लगातार बना रहा। इसके बाद दौरा रद्द करने का फैसला लिया गया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी में बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन भी करने वाले थे।

प्रधानमंत्री का वाराणसी से जुड़ा पूरा कार्यक्रम ही रद्द कर दिया गया। अब इस मसले पर एक ओर जहां भाजपा की ओर से डीरेका आयोजन स्थल पर दो बजे प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देने की तैयारी है वहीं ट्रॉमा सेंटर पहुंच रहे ऊर्जा राज्यमंत्री भी वहां के आयोजन के रद्द किए जाने की घोषणा करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत