1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाक कप्तान सरफराज अहमद की टिप्पणी से मोहम्मद आमिर के विश्व कप चयन पर संशय

पाक कप्तान सरफराज अहमद की टिप्पणी से मोहम्मद आमिर के विश्व कप चयन पर संशय

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 07, 2019 03:13 pm IST,  Updated : Apr 07, 2019 03:13 pm IST

चयनकर्ता 18 अप्रैल को विश्व कप के लिये पाकिस्तानी टीम की घोषणा करेंगे और सूत्रों का कहना है कि वे 23 अप्रैल को इंग्लैंड जाने के लिये 17 से 18 खिलाड़ियां के नाम की घोषणा करेंगे। 

पाक कप्तान सरफराज अहमद की टिप्पणी से मोहम्मद आमिर के विश्व कप चयन पर संशय - India TV Hindi
पाक कप्तान सरफराज अहमद की टिप्पणी से मोहम्मद आमिर के विश्व कप चयन पर संशय  Image Source : GETTY IMAGES

कराची। मोहम्मद आमिर के विश्व कप के लिये चयन पर अनिश्चितता बन गयी है क्योंकि कप्तान सरफराज अहमद ने इस अनुभवी बायें हाथ के तेज गेंदबाज के एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में विकेट नहीं लेने के लिये चिंता व्यक्त की है। 

सरफराज ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘‘जब आपका मुख्य गेंदबाज लगातार विकेट नहीं चटका रहा है तो निश्चित रूप से यह कप्तान के लिये चिंता की बात है।’’ ओवल में 2017 चैम्पियंस ट्राफी फाइनल में आमिर ने टीम की जीत में 16 रन देकर तीन विकेट चटकाये थे लेकिन इस 26 साल के क्रिकेटर ने तब से 14 वनडे में एक से ज्यादा विकेट नहीं लिया है और इनमें से नौ मैचों में एक भी विकेट नहीं ले सका है। 

चयनकर्ता 18 अप्रैल को विश्व कप के लिये पाकिस्तानी टीम की घोषणा करेंगे और सूत्रों का कहना है कि वे 23 अप्रैल को इंग्लैंड जाने के लिये 17 से 18 खिलाड़ियां के नाम की घोषणा करेंगे। 

सूत्र ने कहा, ‘‘पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, इसके अलावा मई में कुछ इंग्लिश काउंटी टीमों के खिलाफ भी कुछ मैच हैं। हर देश 23 मई तक विश्व कप के लिये 15 सदस्यीय टीम लगभग चयन हो चुका होगा तो चयनकर्ता शायद आमिर पर फैसला करने से पहले उनका प्रदर्शन देखना चाहेंगे। ’’ 

सरफराज ने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कह सकता कि वह (आमिर) विश्व कप टीम में होगा या नहीं लेकिन हमारी योजना के लिये चीजें स्पष्ट हैं और जब टीम की घोषणा होगी तो सभी को पता चल जायेगा। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल