1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20 विश्व कप को लेकर आईसीसी ने दी सफाई, बोर्ड मिटिंग में तय किया जाएगा इस टूर्नामेंट का भविष्य

टी-20 विश्व कप को लेकर आईसीसी ने दी सफाई, बोर्ड मिटिंग में तय किया जाएगा इस टूर्नामेंट का भविष्य

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 27, 2020 01:38 pm IST,  Updated : May 27, 2020 01:38 pm IST

आईसीसी के स्पोकपर्सन ने यह साफ किया कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप की तैयारी अपने तय कार्यक्रम के आधार पर जारी है।  

ICC, T20 Wolrd cup,Australia, cricket, bcci- India TV Hindi
T20 World Cup  Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर आईसीसी ने बड़ा एलान किया है। आईसीसी के स्पोकपर्सन ने यह साफ कर दिया है कि टी-20 विश्व कप को स्थगित करने का अभी एलान नहीं किया गया है और गुरुवार को होने वाली टेली कॉन्फ्रेंसिंग में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

इसके अलावा आईसीसी के स्पोकपर्सन ने यह साफ किया कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप की तैयारी अपने तय कार्यक्रम के आधार पर जारी है।

इससे पहले आईसीसी बोर्ड मेंबर के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने के शर्त पर पीटीआई से कहा, ''गुरुवार को होने वाली बैठक में टी-20 विश्व कप स्थगित करने पर विचार विमर्श महज अब औपचारिक रह गया है। अब बस इसकी घोषणा की जानी बाकी है।'' 

उन्होंने कहा, ''टी-20 विश्व कप के इस साल आयोजन होने की संभावना बहुत ही कम है और मुझे नहीं लगता है इस फैसले से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बाकी अन्य बोर्ड को किसी तरह की कोई परेशानी होगी।''

हालांकि आईसीसी बोर्ड मेंबर अधिकारी की बात में कितनी सच्चाई है यह कल बोर्ड मिटिंग के बाद साफ हो जाएगा।

वहीं अगर इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप स्थगित किया जाता है तो कोरोना वायरस महामारी के कारण अनिश्चित समय के लिए स्थगित हुए इंडियन प्रीमियर लीग के लिए अक्टूबर-नवंबर में आयोजन का विंडो मिल जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल