1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 15 नंवबर को खेला जाएगा ICC टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल, जानिए पूरा कार्यक्रम

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 15 नंवबर को खेला जाएगा ICC टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल, जानिए पूरा कार्यक्रम

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 30, 2018 04:25 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 04:31 pm IST

आठ मेजबान शहर एडीलेड, ब्रिसबेन, कैनबरा, जीलोंग, होबर्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी हैं।

वेस्टइंडीज क्रिकेट...- India TV Hindi
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

दुबई: ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पुरूष और महिला विश्व कप 2020 के फाइनल खेले जायेंगे। आईसीसी ने आज यह जानकारी दी। महिला टी20 विश्व कप 21 फरवरी से आठ मार्च तक खेला जायेगा जबकि पुरूष विश्व कप 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक होगा। आठ मेजबान शहर एडीलेड, ब्रिसबेन, कैनबरा, जीलोंग, होबर्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी हैं। 

आईसीसी ने कहा,‘‘इसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ महिला और पुरूष क्रिकेटरों को देश और दुनिया का ध्यान खींचने का मौका मिलेगा। दुनिया की 10 सर्वश्रेष्ठ महिला और 16 सर्वश्रेष्ठ पुरूष टीमें आस्ट्रेलिया में टी20 क्रिकेट की बादशाहत के लिये खेलेंगी।’’ 

इसमें कहा गया,‘‘महिला और पुरूष फाइनल्स की समान ईनामी राशि होगी और दोनों फाइनल मैच आस्ट्रेलिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान एमएसजी पर खेले जायेंगे।’’ 

महिला फाइनल आठ मार्च 2020 को महिला दिवस के दिन खेला जायेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।