1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे वनडे के दौरान ट्रेंट बोल्ट और महमूदुल्लाह की इस हरकत पर आईसीसी ने ठोका जुर्माना

दूसरे वनडे के दौरान ट्रेंट बोल्ट और महमूदुल्लाह की इस हरकत पर आईसीसी ने ठोका जुर्माना

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 17, 2019 05:05 pm IST,  Updated : Feb 17, 2019 05:05 pm IST

दोनों खिलाड़ियों पर मैच के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है।

New Zealand vs Bangladesh- India TV Hindi
New Zealand vs Bangladesh Image Source : GETTY IMAGES

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे वनडे के दौरान आईसीसी ने कीवी टीम के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और बांग्लादेश के ऑलराउंडर महमुदुल्लाह पर ऐक्शन लिया है। दोनों खिलाड़ियों पर मैच के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है। बोल्ट पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल के लिए 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है जबकि महमुदुल्लाह पर क्रिकेट के सामान के अनादर के लिए 10 प्रतिशत जुर्माना लगा है।

बांग्लादेश के ऑलराउंडर खिलाड़ी महमुदुल्लाह ने आउट होने के बाद बाउंड्री पर बल्ला मारा था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने रविवार को जुर्माना लगाए जाने की जानकारी दी है। इन दोनों खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक-एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है।

आपको बता दें कि दूसरे वनडे मैच में भी न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार खेल दिखाया और बांग्लादेश को हरा दिया। कीवी टीम ने दूसरे वनडे को आठ विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल