1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चुनिंदा देशों में क्रिकेट की लोकप्रियता के लिए ICC ने भारत को ठहराया जिम्मेदार, दिया बड़ा बयान

चुनिंदा देशों में क्रिकेट की लोकप्रियता के लिए ICC ने भारत को ठहराया जिम्मेदार, दिया बड़ा बयान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 17, 2018 05:34 pm IST,  Updated : May 17, 2018 05:34 pm IST

आईसीसी ने क्रिकेट के खेल को बढ़ाने के लिए हाल ही में कई बड़े फैसले लिए हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया...- India TV Hindi
भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम

क्रिकेट को वैसे तो दुनिया का दूसरा लोकप्रिय खेल कहा जाता है। लेकिन सही मायनों में अब तक ये खेल पूरी तरह से ग्लोबल (ज्यादा देशों में नहीं खेला जाता) नहीं हो पाया है। 10-12 देश ही इस खेल को उच्च स्तर का खेलते हैं और बाकी के देश इस खेल में बेहद ही कमजोर हैं। लेकिन अब आईसीसी क्रिकेट को सही मायनों में ग्लोबल करने में जुट गई है। हाल ही में आईसीसी ने कई ऐसे फैसले लिए हैं जिनसे पता चलता है कि वो इस खेल को पारंपरिक देशों से आगे ले जाने के लिए भी गंभीर है। आईसीसी का हाल ही में लिया गया सभी देशों को टी20 दर्जा देना इस बात का सबूत भी है। अब आईसीसी ने क्रिकेट की लोकप्रियता को चुनिंदा देशों तक सीमित रहने का जिम्मेदार भारत को ठहराया है।

हाल ही में हुई SWG (स्ट्रैटजी वर्किंग ग्रुप) की बैठक में कहा गया कि भारत पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता और विश्वास के कारण खेल कुछ देशों तक ही सीमित रह गया। क्रिकेट का खले सही मायनों में ग्लोबल इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि खेल को वित्तीय मदद और दर्शक भारत से मिलते हैं। बैठक में ये भी दावा किया गया कि इस बात की ज्यादा कोशिश या कदम ही नहीं उठाए गए जिससे भारत पर निर्भरता खत्म हो सके। माना ये भी जा रहा है कि आईसीसी अब बीसीसीआई के शेयर में भी कटौती कर सकती है ताकि बाकी के देशों को भी इसका फायदा हो।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जहां क्रिकेट ज्यादा लोकप्रिय नहीं है जैसे कि भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर और कैरिबियन के बाहर क्रिकेट दूसरे दर्शक नहीं ढूंढ पाया है और अब इसे दूसरे दर्शकों तक भी ले जाना है। आपको बता दें कि आईसीसी अब कई कड़े और अहम फैसले ले सकता है। माना या भी जा रहा है कि आईसीसी 2028 के ओलंपिक में क्रिकेट को जगह दिलाने के लिए प्रयास करेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।