1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी रैंकिंग: इंग्लैंड को पछाड़ भारत ने हासिल किया वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान

आईसीसी रैंकिंग: इंग्लैंड को पछाड़ भारत ने हासिल किया वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान

 Reported By: IANS
 Published : Jun 27, 2019 07:01 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 07:01 pm IST

भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर-1 के स्थान पर है। वहीं टी-20 में वह पांचवें स्थान पर बनी हुई है। भारत ने विश्व कप के चार मैचों में सभी में जीत हासिल की है।

टीम इंडिया - India TV Hindi
टीम इंडिया  Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। आईसीसी विश्व कप-2019 में बेहतरीन फॉर्म में चल रही भारतीय टीम ने गुरुवार को जारी वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड को पीछे कर पहला स्थान हासिल कर लिया है। भारत के अब 123 अंक हो गए हैं जबकि इंग्लैंड के 122 अंक हैं। भारत अभी तक क्रिकेट के महाकुंभ में अजेय है। 

भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर-1 के स्थान पर है। वहीं टी-20 में वह पांचवें स्थान पर बनी हुई है। भारत ने विश्व कप के चार मैचों में सभी में जीत हासिल की है। उसका न्यूजीलैंड के खिलाफ वाला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। 

वहीं, इंग्लैंड ने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है और वह सेमीफाइनल में जाने के लिए भी संघर्ष करती दिख रही है। इंग्लैंड ने अभी तक सात मैच खेले हैं जिनमें से चार में उसे जीत मिली है जबकि तीन मैचों में उसे हार मिली है। 

अंतिम-4 में जाने के लिए बाकी के बचे दोनों मैच जीतने ही होंगे और यह दोनों मैच उसे भारत तथा न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल