1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी ने जारी की टी20 रैंकिंग, कुलदीप यादव ने लगाई 20 पायदान की लंबी छलांग

आईसीसी ने जारी की टी20 रैंकिंग, कुलदीप यादव ने लगाई 20 पायदान की लंबी छलांग

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 26, 2018 02:31 pm IST,  Updated : Nov 26, 2018 02:31 pm IST

इस रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा भारत के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को हुआ है। 

Kuldeep Yadav- India TV Hindi
आईसीसी टी20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचे कुलदीप यादव Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली गई टी20 सीरीज के बाद आईसीसी ने टी20 की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा भारत के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को हुआ है। इस सीरीज से पहले कुलदीप यादव 23वें स्थान पर थे, लेकिन ताजा रैंकिंग के अनुसार कुलदीप 20 पायदान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वही ऑस्ट्रेलिया के एडम जैंपा भी टॉप फाइव में शामिल हो गए हैं।

कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हुए कुल 4 विकेट लिए इस दौरान उनका इकॉन्मी 5.50 का रहा। वहीं जैंपा के खाते में 3 विकेट आए और उन्होंने भी 5.50 की इकॉन्मी से रन खर्च किए। ताजा रैंकिंग में जैंपा 5वें स्थान पर है। 

वहीं इस सीरीज में मौका ना मिलने की वजह से भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल को 7 पायदान का नुकसान हुआ है वह अब टॉप 10 से बाहर हो गए हैं और 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजी में अफगानिस्तान के राशिद खान शीर्ष पर बरकरार हैं।

बात बल्लेबाजों की रैंकिंग की करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले शिखर धवन को पांच पायदान का फायदा हुआ है। धवन अपनी 76 और 41 रनों की शानदार पारी की बदौलत 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं रोहित शर्मा और केएल राहुल दो पायदान खिसक कर क्रमश: 6ठें और 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी भी 14वें स्थान पर हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल