1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC ने क़तरे ''बिग थ्री'' के पंख, भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के हुए अधिकार कम

ICC ने क़तरे ''बिग थ्री'' के पंख, भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के हुए अधिकार कम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 06, 2016 04:52 pm IST,  Updated : Feb 06, 2016 04:52 pm IST

इंटरनेशनल क्रिकेट कौंसिल (ICC) ने क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी के विवादास्पद ढांचे को समाप्त करने की दिशा में एक क़दम बड़ा दिया है। इस ढांचे के तहत भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का एक नेशनल बोर्ड

icc- India TV Hindi
icc

इंटरनेशनल क्रिकेट कौंसिल (ICC) ने क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी के विवादास्पद ढांचे को समाप्त करने की दिशा में एक क़दम बड़ा दिया है। इस ढांचे के तहत भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का एक नेशनल बोर्ड बनाया गया था जिसे ICC में अमूल चूल परिवर्तन करने थे। अगर ये परिवर्तन हो जाते तो इन तीनों देशों का विश्व में क्रिकेट से हेने वाली कमाई में हिस्सा बढ़ जाता है और उनके नवगठित कार्यकारी समिति में बहुत अधिकार हो जाते।

BCCI के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन ने ये बदलाव किए थे और वह ICC के शक्तिशाली चैयरमैन बन गए थे। लेकिन इन दोनों पदों पर उनके बाद आए शशांक मनोहर इसके ख़िलाफ़ थे। उन्होंने नवंबर में कहा था, ''मैं ICC में बिग थ्री की ''दादागीरी'' से सहमत नहीं हूं।''  

ICC की इस सप्ताह हुई बैठक में कार्यकारी, वित्त और कमर्शियल समितियों के स्थाई सदस्य के पद से तीनों को हटाने का फ़ैसला किया गया है। इसके अलावा एक स्वतंत्र ICC चैयरमैन नियुक्त करने का भी फ़ैसला किया गया है जिसका बोर्ड सदस्यों से कोई संबंध नहीं होगा।

बैठक के बाद जारी बयान के अनुसार ICC ने 2014 में किए गए फ़ैसलों की समीक्षा करने का भी फ़ैसला किया है। मनोहर पांच सदस्यीय संचालन समिति के इंचार्ज होंगे। ये समिति इस साल जून में होने वाली बैठक के लिए सिफ़ारिशें तय करेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

ICC