1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गावस्कर की खास मांग, कहा- WTC का फाइनल ड्रॉ होने पर विजेता का फैसला करे ICC

गावस्कर की खास मांग, कहा- WTC का फाइनल ड्रॉ होने पर विजेता का फैसला करे ICC

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 22, 2021 11:55 am IST,  Updated : Jun 22, 2021 11:55 am IST

सुनील गावस्कर का मानना है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच बारिश से प्रभावित WTC का फाइनल ड्रॉ होने की स्थिति में ICC को विजेता का फैसला करने का तरीका खोजना चाहिए। 

गावस्कर की खास मांग,...- India TV Hindi
गावस्कर की खास मांग, कहा- WTC का फाइनल ड्रॉ होने पर विजेता का फैसला करे ICC Image Source : GETTY

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच बारिश से प्रभावित विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल ड्रॉ होने की स्थिति में आईसीसी को विजेता का फैसला करने का तरीका खोजना चाहिए। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इंग्लैंड के मौसम से प्रभावित हुआ है और पहला और चौथा दिन पूरी तरह से धुल गया, जबकि खराब रोशनी के कारण अन्य दिव भी मैच बार-बार बाधित हुआ।

WTC फाइनल के लिए भले ही एक आरक्षित दिन हो, लेकिन पहले चार दिनों में से दो दिव कोई खेल संभव नहीं हो पाया, अगर खराब मौसम जारी रहा तो मैच ड्रॉ पर समाप्त हो सकता है।

गावस्कर ने 'आज तक' से कहा, "विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के ड्रॉ होने की स्थिति में विजेता चुनने का एक फॉर्मूला होना चाहिए। ICC की क्रिकेट कमेटी को सोचना चाहिए और फिर फैसला लेना चाहिए।"

इस संस्करण में नियमों में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है क्योंकि ICC ने पिछले महीने स्पष्ट कर दिया था कि भारत और न्यूजीलैंड ड्रॉ या टाई होने की स्थिति में ट्रॉफी साझा करेंगे। गावस्कर ने कहा, "ऐसा लगता है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ड्रॉ के रूप में समाप्त होगा और ट्रॉफी साझा की जाएगी। यह पहली बार होगा जब ट्रॉफी को फाइनल में साझा किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, "दो दिनों में तीन पारियां पूरी करना वाकई मुश्किल होगा। हां, अगर दोनों टीमें वास्तव में खराब बल्लेबाजी करती हैं, तो तीनों पारियां पूरी हो सकती हैं।" WTC फाइनल में अब तक कुल 141.1 ओवर फेंके गए हैं और मैच में अभी भी 196 ओवर बाकी हैं, अगर मौसम ने अनुमति दी तो परिणाम संभव है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल