1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लगातार 2 साल आयोजित होगा ICC टी20 विश्व कप, 2020 में ऑस्ट्रेलिया, 2021 में भारत में होगा टूर्नामेंट

लगातार 2 साल आयोजित होगा ICC टी20 विश्व कप, 2020 में ऑस्ट्रेलिया, 2021 में भारत में होगा टूर्नामेंट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 26, 2018 06:28 pm IST,  Updated : Apr 26, 2018 06:28 pm IST

साल 2020 में ये टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है और ये पहली बार होगा जब ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

आईसीसी की कोलकाता में खत्म हुई बैठक में फैसला लिया गया कि 2021 में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की जगह अब टी20 विश्व कप खेला जाएगा। इसके साथ ही अब टी20 विश्व कप लगातार 2 साल खेला जाएगा। क्योंकि 2020 में पहले ही टूर्नामेंट प्रायोजित है। साल 2020 में ये टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है और ये पहली बार होगा जब ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। वहीं, अगले साल यानि 2021 में टी20 विश्व कप भारत में खेला जाएगा। भारत पहले भी 2016 में टी20 विश्व कप की मेजबानी कर चुका है और इस लिहाज से ये दूसरी बार होगा जब भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

भारत ने साल 2016 में इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी और टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज ने फाइनल में इंग्लैंड को हरा दिया था। भारत में खेला गया वो टी20 विश्व कप भारत में पहली बार आयोजित किया गया था और टूर्नामेंट को रिकॉर्ड सफलता मिली थी। आईसीसी ने अपनी बैठक में चैंपियंस ट्रॉफी की जगह टी20 विश्व कप करना का प्रस्ताव रखा और बोर्ड के हर मेंबर ने इस सुझाव पर अपनी सहमति जता दी। इसका ये मतलब होगा कि अब टी20 विश्व कप लगातार 2 साल खेला जाएगा। इससे पहले 2020 में ये टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है और इसके ठीक एक साल के बाद ये दोबारा भारत में 2021 में खेला जाएगा। 

डेविड रिचर्ड्सन ने बैठक के बाद अपने बयान में कहा, '2021 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को बदलकर टी20 विश्व कप कर दिया गया है और अब 2021 में चैंपियंस ट्रॉफी की जगह टी20 विश्व कप खेला जाएगा।' अगला विश्व कप 10 टीमों का है तो ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी पर सवाल उठ रहे थे। विशेषज्ञों के मुताबिक की 10 टीमों का ही विश्व कप है और ऐसे में 8 टीमों के चैंपियंस ट्रॉफी का कोई मतलब नहीं रह जाता। अभी ये साफ नहीं है कि चैंपियंस ट्रॉफी हमेशा के लिए बंद कर दी गई है या इसे सिर्फ अगले 4 साल के लिए रोका गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल