1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. U 19 World Cup : भारत के खिलाफ बिना किसी दबाव के मैदान पर उतरना चाहते हैं पाक बल्लेबाज मोहम्मद हुरायरा

U 19 World Cup : भारत के खिलाफ बिना किसी दबाव के मैदान पर उतरना चाहते हैं पाक बल्लेबाज मोहम्मद हुरायरा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 01, 2020 03:45 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 03:45 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद हुरायरा भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में बिना किसी अतिरिक्त दबाव के मैदान पर उतरेंगे।

ICC U-19 World Cup,ICC U-19 World Cup 2020,India vs Pakistan,India-Pakistan cricket rivalry,Mohammad- India TV Hindi
Mohammad Huraira Image Source : TWITTER

पाकिस्तान अंडर-19 टीम के ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद हुरायरा ने कहा है कि भारत के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल को वह आम मैचों की तरह ही लेंगे । पाकिस्तान ने हुरायरा की 76 गेंद में 64 रन की पारी के दम पर क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया । 

हुरायरा ने पाकिस्तान की जीत के बाद कहा ,‘‘ भारत और पाकिस्तान की आपसी प्रतिद्वंद्विता हमेशा से रही है । दबाव तो होगा लेकिन हमें इसकी आदत हो जायेगी ।’’ 

गत चैम्पियन भारत ने चार बार खिताब जीता है जबकि पाकिस्तान दो बार विजयी रहा है । इस टूर्नामेंट में भारतीय अंडर 19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हरा कर प्रवेश किया है।

वहीं अंडर 19 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 9 बार हो चुकी है, इस दौरान भारतीय टीम को चार बार जीत मिली है जबकि 5 मैचों में पाकिस्तान ने बाजी मारी। आखिरी बार साल 2018 में अंडर-19 विश्व कप  के सेमीफाइन में भारत और पाक की टक्कर हुई थी, जहां भारत ने पाकिस्तान को 69 रनों पर ऑलआउट कर मैच 203 रनों से जीता था। उस मैच के हीरो शुभमन गिल रहे थे जिन्होंने 102 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल