1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी अंडर-19 विश्व कप: सेमीफाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर तय, 30 को होगा 'महामुकाबला'?

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप: सेमीफाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर तय, 30 को होगा 'महामुकाबला'?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 25, 2018 01:14 pm IST,  Updated : Jan 25, 2018 01:21 pm IST

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 30 जनवरी को खेला जाएगा।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप अब अपने आखिरी पड़ाव की तरफ पहुंच रहा है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल जहां ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच 29 जनवरी को खेला जाएगा। तो वहीं, दूसरा सेमीफाइनल 30 जनवरी को खेला जाना है। 3 टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं और चौथी टीम का पहुंचना अभी बाकी है। चौथी टीम का फैसला भारत बनाम बांग्लादेश के बीच होने वाले चौथे क्वार्टर फाइनल से होगा। हालांकि टीम इंडिया की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए चौथे क्वार्टर फाइनल में भारत की जीत पक्की है। 

जैसे ही भारत बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाएगा, वैसे ही क्रिकेट के दीवानों को एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। बांग्लादेश से जीतते ही दूसरे सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच ये मुकाबला 30 जनवरी को खेला जाएगा। भारत ने ग्रुप मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीनों मैच जीते और टॉप पर रहकर ग्रुप लीग का सफर खत्म किया। ऐसे में भारत के सामने बांग्लादेश का टिक पाना बेहद ही मुश्किल होगा।

भारत के लिए ये विश्व कप अब तक किसी सुनहरे सपने की तरह रहा है। टीम ने अपने तीनों ही ग्रुप मैच धमाकेदार अंदाज में जीते। भारत ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 100 रन से हराया और इसके बाद टीम ने पपुआ न्यू गिनी और जिम्बाब्वे को 10-10 विकेट से हराया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।