1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका के लिए आई खुशखबरी! भारत के खिलाफ मैच से पहले फिट हो जाएंगे हाशिम अमला

दक्षिण अफ्रीका के लिए आई खुशखबरी! भारत के खिलाफ मैच से पहले फिट हो जाएंगे हाशिम अमला

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 02, 2019 04:59 pm IST,  Updated : Jun 02, 2019 04:59 pm IST

अमला को इंग्लैंड के खिलाफ गुरूवार को हुए मैच में गेंद लगी थी जिससे वह बांग्लादेश के खिलाफ मैच में खेलने नहीं उतरे। जोफ्रा आर्चर की तेज बाउंसर उनके हेलमेट के ग्रिल पर लगी थी जिससे वह मैदान छोड़कर चले गये थे। 

दक्षिण अफ्रीका के लिए आई खुशखबरी! भारत के खिलाफ मैच से पहले फिट हो जाएंगे हाशिम अमला- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीका के लिए आई खुशखबरी! भारत के खिलाफ मैच से पहले फिट हो जाएंगे हाशिम अमला Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। अफ्रीका के अनुभवी सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला के भारत के खिलाफ साउथम्पटन में होने वाले टीम के तीसरे मैच तक पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद है जिन्हें विश्व कप के शुरूआती मैच में हेलमेट की ग्रिल पर गेंद लग गयी थी। 

अमला को इंग्लैंड के खिलाफ गुरूवार को हुए मैच में गेंद लगी थी जिससे वह बांग्लादेश के खिलाफ मैच में खेलने नहीं उतरे। जोफ्रा आर्चर की तेज बाउंसर उनके हेलमेट के ग्रिल पर लगी थी जिससे वह मैदान छोड़कर चले गये थे। 

अमला हालांकि बाद में बल्लेबाजी के लिये उतरे थे लेकिन इसे पूरी तरह से नहीं उबरे थे। उनकी टीम इस मैच में 104 रन से हार गयी थी। टीम के मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने कहा, ‘‘हाशिम गुरूवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान हेलमेट पर लगी गेंद की चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके हैं और आज मैच के लिये उपलब्ध नहीं हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैच के बाद उनकी चोट के आकलन के बाद एहतियात के तौर पर उन्हें आराम दिया गया है।’’ टीम प्रबंधन को भारत के खिलाफ मैच में अमला की वापसी की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि वह पूरी तरह उबरकर भारत के खिलाफ अगले मैच के लिये चयन के लिये उपलब्ध होंगे।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल