1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अगर नहीं हुई भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लेना पड़ेगा 5 करोड़ डॉलर का लोन

अगर नहीं हुई भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लेना पड़ेगा 5 करोड़ डॉलर का लोन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 03, 2020 07:31 pm IST,  Updated : May 03, 2020 07:31 pm IST

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के रद्द होने की स्थिति से निपटने के लिए 5 करोड़ डॉलर के लोन का करार किया है।

Cricket Australia- India TV Hindi
Cricket Australia Image Source : GETTY

 

मेलबर्न| कोरोना महामारी के कारण सभी प्रकार की खेल गतिविधियाँ बंद पड़ी हुई है। इसी बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बड़ा कदम उठाया है। उसने आगामी भारत दौरे के रद्द होने की स्थिति से निपटने के लिए 5 करोड़ डॉलर के लोन का करार किया है।

‘द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार सभी हितधारकों को सूचित किया गया है कि कामनवेल्थ बैंक के साथ लोन के लिए करार हो गया है।

सीए की संचालन समिति ने आर्थिक संकट को देखते हुए पिछले महीने 80 प्रतिशत कर्मचारियों को हटाने का फैसला किया था। हलांकि आसानी से लोन की मंजूरी के बाद हांलाकि इस पर सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : गौतम गंभीर ने दी सलाह, कोहली और रोहित को धोनी के इस रास्ते पर चलना होगा

बोर्ड ने इसके साथ ही लगभग 200 कर्मचारियों के वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती की थी। सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रॉबर्ट्स ने कहा कि अगर बड़े स्तर पर कटौती नहीं की गयी तो बोर्ड के पास अगस्त के बाद रकम नहीं बचेगी। 

ये भी पढ़ें : BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर्स MSK प्रसाद ने बताया धोनी, विराट और रोहित की कप्तानी में अंतर

( With agency input from Bhasa )

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल