1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2020 में डेविड वार्नर के खेलने को लेकर मैनेजर ने दी बड़ी अपडेट

IPL 2020 में डेविड वार्नर के खेलने को लेकर मैनेजर ने दी बड़ी अपडेट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 19, 2020 04:30 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 04:30 pm IST

आईपीएल 2020 में विदेशी खिलाड़ियों के खेलने पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर के आईपीएल में खेलने को लेकर बड़ी अपडेट आई है।

IPL 2020 में डेविड वार्नर...- India TV Hindi
IPL 2020 में डेविड वार्नर के खेलने को लेकर मैनेजर ने दी बड़ी अपडेट Image Source : BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 2020 संस्करण कोरोना वायरस के कारण 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया है। हालांकि, इस बात को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है कि क्या इस बार आईपीएल का आयोजन हो पाएगा या नहीं। बीसीसीआई के जल्द ही इस पर कोई बड़ा फैसला लेने की उम्मीद जताई जा रही है। दूसरी तरफ, आईपीएल 2020 में विदेशी खिलाड़ियों के खेलने पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर के आईपीएल में खेलने को लेकर बड़ी अपडेट आई है।

डेविड वॉर्नर के मैनेजर जेम्स एर्स्किन ने द एज के हवाले से कहा, "अगर आईपीएल होता है तो डेविड वार्नर के इसमें खेलने की योजना बना रहे हैं। अगर चीजें नाटकीय रूप से बदलती हैं, जो अभी के समय में संभव भी है तो इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।" दो अन्य ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर- मिचेल मार्श और बिली स्टानलेक भी इस सत्र में SRH टीम का हिस्सा हैं लेकिन आईपीएल में उनकी भागीदारी को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं है।

बता दें, डेविड वार्नर T20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक है। वॉर्नर के शानदार प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने आईपीएल में तीन बार (2015, 2017 और 2019) ऑरेंज कैप जीती है। यही नहीं, वॉर्नर ने आईपीएल 2016 में 9 अर्द्धशतकों की मदद से 17 मैचों में कुल 848 रन बनाए थे जिसकी बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद  अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने में सफल हुआ था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल