1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हम सही दिशा में आगे बढ़ें तो कोई रोक नहीं सकता : जो रूट

हम सही दिशा में आगे बढ़ें तो कोई रोक नहीं सकता : जो रूट

 Reported By: IANS
 Published : Jan 28, 2020 10:05 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 10:05 pm IST

दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में 3-1 से टेस्ट सीरीज में हराने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट का मानना है कि अगर उनकी टीम सही दिशा में आगे बढ़ती है तो आसमान भी उनके लिए सीमित है। 

Joe root - India TV Hindi
If we move in the right direction, no one can stop: Joe root  Image Source : GETTY IMAGES

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में 3-1 से टेस्ट सीरीज में हराने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट का मानना है कि अगर उनकी टीम सही दिशा में आगे बढ़ती है तो आसमान भी उनके लिए सीमित है। इंग्लैंड ने सोमवार को ही दक्षिण अफ्रीका को द वांडर्स स्टेडियम में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में 191 रनों से हराकर सीरीज 3-1 से जीती है।

रूट ने मैच के बाद कहा, "मैं अब और ज्यादा गर्व नहीं कर सकता। सेंचुरियन से हमने जिस तरह से वापसी की और फिर जिस तरीके से हमने इसका समापन किया, उससे मैं खुश हूं।"

उन्होंने कहा,"हमें पता है कि यह रातोंरात नहीं हुआ है और जरूरी नहीं कि यह हर समय सही हो। लेकिन हमें हमेशा मौके बनाते रहना होगा जब तक कि हम लक्ष्य हासिल न कर लें। हमें एक दूसरे के सुधार पर ध्यान देना होगा तब तो आसमान भी हमारे लिए सीमित है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल