1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इमरान खान ने बताया भारतीय क्रिकेट की सफलता का राज, पाकिस्तानी टीम में भी करना चाहते हैं सुधार

इमरान खान ने बताया भारतीय क्रिकेट की सफलता का राज, पाकिस्तानी टीम में भी करना चाहते हैं सुधार

 Edited By: Bhasha
 Published : Feb 15, 2021 06:50 am IST,  Updated : Feb 15, 2021 06:50 am IST

इमरान ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा ही एक अच्छी टीम थी लेकिन क्रिकेट सरंचना में सुधार नहीं करने के कारण विश्व में दबदबे वाली टीम नहीं बन सकी। 

Imran Khan, Sports, cricket, India, Pakistan, India - India TV Hindi
Pakistan cricket  Image Source : TWITTER/@PCB

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान का मानना है कि भारत अपने बुनियादी क्रिकेट ढांचे में सुधार के कारण ही दुनिया की एक शीर्ष टीम बन रहा है। इमरान ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा ही एक अच्छी टीम थी लेकिन क्रिकेट सरंचना में सुधार नहीं करने के कारण विश्व में दबदबे वाली टीम नहीं बन सकी। 

इमरान ने इस्लामाबाद में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘आज भारत को देखिये, वे दुनिया में शीर्ष टीम बन रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपने ढांचे में सुधार किया है, हालांकि हमारे पास ज्यादा प्रतिभायें हैं। ’’ 

यह भी पढ़ें- IPL से पहले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का बड़ा धमाका, 31 गेंदों पर ठोके नाबाद 77 रन

उन्होंने कहा, ‘‘किसी ढांचे को काम करने और प्रतिभा को तराशने में समय लगता है लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी टीम भी दुनिया की शीर्ष टीम बनेगी। ’’ 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य संरक्षक इमरान ने कहा कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण उनके पास खेल के लिये ज्यादा समय नहीं है। 

यह भी पढ़ेें- IND v ENG : ये बड़ा रिकार्ड तोड़ने के बाद अश्विन ने हरभजन से कहा- सॉरी भज्जू पा

इमरान खान अपने समय के बेहतरीन ऑलराउंडर थे। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 88 टेस्ट और 175 वनडे मैचों में मैदान पर उतरे हैं। बल्लेबाजी में उन्होंने अपनी टीम के लिए टेस्ट में 3807 रन बनाए जबकि वनडे में उनके नाम 3709 रन दर्ज है।

इसके अलावा वह कमाल के गेंदबाज थे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 362 विकेट लिए जबकि वनडे में उन्हें 182 सफलता हासिस हुई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल