1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डोप टेस्ट में फंसे यूसुफ पठान, BCCI ने दी ये बड़ी सजा

डोप टेस्ट में फंसे यूसुफ पठान, BCCI ने दी ये बड़ी सजा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 09, 2018 02:07 pm IST,  Updated : Jan 09, 2018 02:23 pm IST

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर यूसुफ पठान को बीसीसीआई ने बड़ा झटका दिया है। यूसुफ पठान पिछले साल हुए डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। दरअसल यूसुफ ने ब्रोजिट नाम की दवा का सेवन किया था। इस दवा में प्रतिबंधित पदार्थ का इस्तेमाल होता है।

 यूसुफ पठान - India TV Hindi
यूसुफ पठान

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर यूसुफ पठान को बीसीसीआई ने बड़ा झटका दिया है। यूसुफ पठान पिछले साल हुए डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। दरअसल यूसुफ ने ब्रोजिट नाम की दवा का सेवन किया था। इस दवा में प्रतिबंधित पदार्थ का इस्तेमाल होता है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, पठान ने खुद को अस्वस्थ महसूस करने के बाद एक मेडिसिन ली थी। किसी भी खिलाड़ी को यह दवा लेने के लिए पहले से ही अनुमति लेनी पड़ती है।

अब डोप टेस्ट का नतीजा पॉजेटिव आते ही बीसीसीआई ने बड़ौदा एसोसिएशन को जारी सत्र के बाकी मैचों लिए यूसुफ को टीम में न चुनने के लिए कहा है। दिल्ली के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान के बाद पठान डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। 

यूसुफ पठान ने टीम इंडिया की ओर से 57 वनडे मैच और 22 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेला था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल