1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज की कमान संभालेंगे रोवमान पवेल

वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज की कमान संभालेंगे रोवमान पवेल

 Reported By: IANS
 Published : Dec 05, 2018 12:15 pm IST,  Updated : Dec 05, 2018 12:15 pm IST

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज नौ दिसम्बर से शुरू हो रही है।

रोवमान पवेल- India TV Hindi
रोवमान पवेल

ढाका: चोटिल जेसन होल्डर की गैरमोजूदगी में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज में हरफनमौला खिलाड़ी रोवमान पवेल वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की कमान संभालेंगे। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज नौ दिसम्बर से शुरू हो रही है। इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में डेरेन ब्रावो की वापसी हुई है। उन्होंने अपना पिछला वनडे मैच दो साल पहले खेला था। इसके साथ ही टीम में वेस्टइंडीज टी-20 टीम के कप्तान कार्लोस ब्राथवैट और ऑफ स्पिन गेंदबाज रॉस्टन चेस की वापसी भी हुई है। 

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति के चेयरमैन कर्टनी ब्राउन ने कहा, "पैनल को भरोसा है कि कप्तान होल्डर की अनुपस्थिति में टीम प्रतिस्पर्धी बनी रहेगी। खासकर ब्रावो की वापसी के साथ। उनका अनुभव टीम की बल्लेबाजी को मजबूत करेगा।"

इसके अलावा, पवेल का कहना है कि उन्हें अंतरिम रूप से टीम का कप्तान बनाए जाने की उम्मीद नहीं थी लेकिन वह इस जिम्मेदारी को हासिल कर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। 

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: रोवमान पवेल (कप्तान), मार्लोन सैमुएल्स, रॉस्टन चेस, देवेंद्र बिशू, चंद्रपॉल हेमराज, शिमरोन हेटमेर, डेरेन ब्रावो, शाई होप, कार्लोस ब्रेथवैट, कीमो पॉल, कीरन पोवेल, फाबियान एलेन, कीमार रौच, सुनील एंब्रिस और ओशाने थॉमस। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल