1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया की बस के आगे इंग्लिश फैंस ने की विराट की हूटिंग, ये वीडियो देखकर हो सकता है कोहली का पारा गर्म

टीम इंडिया की बस के आगे इंग्लिश फैंस ने की विराट की हूटिंग, ये वीडियो देखकर हो सकता है कोहली का पारा गर्म

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Aug 07, 2018 05:26 pm IST,  Updated : Aug 07, 2018 05:38 pm IST

कोहली के शानदार प्रदर्शन के बाद भी इंग्लिश फैंस ने उनका जमकर मजाक उड़ाया।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

पहले टेस्ट में टीम इंडिया को भले ही अंग्रेजों के हाथों हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन बतौर बल्लेबाज कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया। वो अकेले लड़े और टीम को जीत दिलाने के लिए जो कुछ कर सकते थे किया लेकिन बावजूद इसके कोई दूसरा बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका और टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबले में 31 रन शिकस्त झलेनी पड़ी। 

कोहली के इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी इंग्लिश फैंस ने उनका जमकर मजाक उड़ाया। खासकर कोहली ने जिस तरह से रूट के माइक ड्रॉप वाले सेलिब्रेशन का मजाक उड़ाया था उसके बाद इंग्लैंड के क्रिकेट फैंस ने इसकी आलोचना की थी। 

पहले टेस्ट में मिली जीत से उत्साहित इंग्लिश फैंस ने मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम की बस के बाहर कोहली के खिलाफ नारे लगाए। फैंस टीम बस के आगे चिल्ला रहे थे अब तुम्हारा विराट कहां गया? उन्होंने वहां मौजूद भारतीय फैंस को भी अपना निशाना बनाया। इसके बाद में वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने फैंस को बस के सामने से हटाया और फिर बस आगे निकल पाई। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल