1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v AUS: केन रिचर्डसन का बड़ा बयान, कहा- घरेलू टीम हमेशा प्रबल दावेदार लेकिन हम छुपेरूस्तम

IND v AUS: केन रिचर्डसन का बड़ा बयान, कहा- घरेलू टीम हमेशा प्रबल दावेदार लेकिन हम छुपेरूस्तम

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 12, 2020 02:25 pm IST,  Updated : Jan 12, 2020 02:25 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने कहा कि कोच एंड्रयू मैकडोनल्ड ने यह जानने के लिये शनिवार रात को वानखेड़े स्टेडियम में बाहर शिविर लगाया कि ओस किस समय पड़ती है।

IND v AUS- India TV Hindi
IND v AUS: केन रिचर्डसन का बड़ा बयान, कहा- घरेलू टीम हमेशा प्रबल दावेदार लेकिन हम छुपेरूस्तम Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने कहा कि कोच एंड्रयू मैकडोनल्ड ने यह जानने के लिये शनिवार रात को वानखेड़े स्टेडियम में बाहर शिविर लगाया कि ओस किस समय पड़ती है। रिचर्डसन ने कहा, ‘‘एंड्रयू मैकडोनल्ड ने यहां बीती रात शिविर लगाया ताकि वह जान सकें कि किस समय ओस पड़ती है। हर कोई बस अनुमान लगा रहा है। मुझे लगता है कि हर कोई तैयार है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम आज गीली गेंद से ट्रेनिंग करेंगे ताकि हम ओस में गेंदबाजी करने का अभ्यास कर सकें। हमें मैच के दिन का इंतजार करना और देखना होगा। यह नया नहीं है, हमारे यहां घरेलू मैदानों पर भी ओस पड़ती है।’’

उन्होंने कहा कि विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम मंगलवार से यहां शुरू होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला में घरेलू मैदान पर प्रबल दावेदर है लेकिन कहा कि उनकी टीम को भी हलके में नहीं लिया जा सकता। दूसरा वनडे राजकोट (17 जनवरी) और तीसरा (19 जनवरी) बेंगलुरू में खेला जायेगा।

रिचर्डसन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि घरेलू टीम हमेशा प्रबल दावेदार होती है। मुझे लगता है कि फिंची (आरोन फिंच) ने कहा था कि किसी भी टीम ने यहां लगातार श्रृंखलायें नहीं जीती हैं। तो यह मुश्किल होने वाला है।’’ पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने भारत में सीमित ओवरों की श्रृंखला में 0-2 से पिछड़कर वापसी करते हुए 3-2 से जीत हासिल की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेलना हमेशा ही बड़ी चुनौती है और पिछले साल जो हुआ, वे इसके लिये तैयार होंगे। मनोबल बढ़ा हुआ है लेकिन घरेलू टीम हमेशा प्रबल दावेदार होती है। हम छुपेरूस्तम हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल