1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v AUS: डेविड वॉर्नर के ये शानदार आंकड़े बढ़ा सकते हैं कप्तान कोहली की टेंशन

IND v AUS: डेविड वॉर्नर के ये शानदार आंकड़े बढ़ा सकते हैं कप्तान कोहली की टेंशन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 16, 2020 09:59 am IST,  Updated : Jan 16, 2020 10:49 am IST

मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने मुंबई में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत को 10 विकेट करारी शिकस्त देते हुए 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

IND v AUS- India TV Hindi
IND v AUS: डेविड वॉर्नर के ये शानदार आंकड़े बढ़ा सकते हैं कप्तान कोहली की टेंशन Image Source : AP IMAGES

मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने मुंबई में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत को 10 विकेट करारी शिकस्त देते हुए 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज में शानदार आगाज करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने न केवल गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच और डेविड वॉर्नर ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई।

अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मुकाबला 17 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले वॉर्नर की खतरनाक फॉर्म ने भारतीय कप्तान कोहली की चिंता बढ़ा दी हैं। 

दरअसल, 1 साल का बैन झेलने के बाद से वॉर्नर शानदार फॉर्म में हैं जिसकी गवाही उनके शानदार रिकॉर्ड देते हैं। साल 2019 के बाद से डेविड वॉर्नर वनडे में सर्वश्रेष्ठ औसत के मामलें में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2019 से अब तक 11 वनडे पारियों में 86.11 की औसत से 775 रन बनाए हैं।

वनडे में साल 2019 के बाद से सर्वश्रेष्ठ औसत वाले टॉप 5 बल्लेबाज (कम से कम 5 पारी)

               खिलाड़ी           मैच          पारी       नॉट आउट            रन        औसत
     शाकिब अल हसन            11            11             3           746        93.25
     डेविड वॉर्नर             11             11             2           775        86.11
     वेन डर डुसैन            18             14             5           664        73.77
     जेसन रॉय            14             12             0           845        70.41
     फाफ डुप्लेसी            19              17             5            814        67.83

वॉर्नर का प्रदर्शन न केवल भारत में बल्कि भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ भी शानदार है। वॉर्नर ने वनडे में भारत के खिलाफ 17 मैचों की 16 पारियों में 54.66 की औसत से 820 रन जड़े हैं जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं।

यही नहीं, भारत में खेले गए 6 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ने 74.60 की औसत से 373 रन बनाए हैं। किसी भी देश के खिलाफ उसी की धरती पर वॉर्नर का ये सर्वश्रेष्ठ औसत है।

भारत में वॉर्नर के शानदार प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछली 3 वनडे पारियों में वह 50+ से ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं जिसमें 2 शतक शामिल हैं। वॉर्नर साल 2017 में बेंगलुरू में 124 रन, 2017 में ही नागपुर में 53 रन और मुंबई में खेले गए पिछले मुकाबले में नाबाद 128 रन की पारी खेल चुके है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल