1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, कप्तान इयोन मोर्गन वनडे सीरीज से बाहर

IND v ENG : इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, कप्तान इयोन मोर्गन वनडे सीरीज से बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 25, 2021 09:03 pm IST,  Updated : Mar 25, 2021 09:10 pm IST

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन चोट के कारण बाकी 2 वनडे मैचों से बाहर हो गए हैं।

IND v ENG : इंग्लैंड को लगा...- India TV Hindi
IND v ENG : इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, कप्तान इयोन मोर्गन वनडे सीरीज से बाहर Image Source : GETTY

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन चोट के कारण बाकी 2 वनडे मैचों से बाहर हो गए हैं। मोर्गन की जगह जोस बटलर को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने गुरूवार को ये जानकारी दी। बता दें, इयोन मोर्गन सीरीज के पहले मुकाबले में फील्डिंग करते समय खुद को चोटिल कर बैठे थे।

ECB के मुताबिक, कप्तान मोर्गन के अलावा सैम बिलिंग्स भी भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं। उनके तीसरे मैच में खेलने पर फैसला बाद में लिया जाएगा। बिलिंग्स पहले मैच में बाउंड्री पर फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल