1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : सिराज की घातक गेंद पर कैसे नतमस्तक हो गए अंग्रेज कप्तान रूट, देखें VIDEO

IND v ENG : सिराज की घातक गेंद पर कैसे नतमस्तक हो गए अंग्रेज कप्तान रूट, देखें VIDEO

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 04, 2021 10:50 am IST,  Updated : Mar 04, 2021 12:15 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मैच खेला जा रहा है।

IND v ENG : सिराज की घातक...- India TV Hindi
IND v ENG : सिराज की घातक गेंद पर कैसे नतमस्तक हो गए अंग्रेज कप्तान रूट, देखें VIDEO Image Source : TWITTER

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। चौथे टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम ने 30 रन के भीतर ही अपने 3 अहम विकेट खो दिए। इंग्लैंड का तीसरा विकेट कप्तान जो रूट के रुप में गिरा जिन्हें भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार इनस्विंग गेंद पर एलबीडब्लू आउट किया। रूट 5 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

गौरतलब है कि भारतीय टीम 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। टीम इंडिया को ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए ये मैच जीतना या ड्रॉ कराना होगा। अगर भारत ये मैच हार जाता है तो ऑस्ट्रेलिया फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

पोलार्ड के 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने के बाद युवराज ने कह दी ये बड़ी बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल