1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल हुए उमेश यादव

IND v ENG : आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल हुए उमेश यादव

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 22, 2021 08:02 pm IST,  Updated : Feb 22, 2021 08:35 pm IST

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव को फिटनेस टेस्ट क्लियर करने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है।

IND v ENG : आखिरी दो टेस्ट...- India TV Hindi
IND v ENG : आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल हुए उमेश यादव  Image Source : BCCI

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव को फिटनेस टेस्ट क्लियर करने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है। वहीं, शार्दुल ठाकुर को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया से रिलीज कर दिया गया है। 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 24 फरवरी से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा। 

'बुलेट' रफ्तार से लाबुशेन ने किया ऐसा रन आउट कि याद आ आए जोंटी रोड्स, देखें Video

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने रविवार 21 फरवरी को मोटेरा में फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लिया था। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, उमेश ने अपना फिटनेस टेस्ट क्लियर कर लिया है और उन्हें भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है।

तीसरे और चौथे टेस्ट के लिये भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, रिधिमान साहा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल