1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : रोहित शर्मा की शतकीय पारी के दौरान वाइफ रितिका दिखी नर्वस, देखें VIDEO

IND v ENG : रोहित शर्मा की शतकीय पारी के दौरान वाइफ रितिका दिखी नर्वस, देखें VIDEO

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 13, 2021 05:15 pm IST,  Updated : Feb 13, 2021 05:15 pm IST

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पहले दिन 161 रनों की शानदारी खेली। 

IND v ENG : रोहित शर्मा की...- India TV Hindi
IND v ENG : रोहित शर्मा की शतकीय पारी के दौरान वाइफ रितिका दिखी नर्वस, देखें VIDEO Image Source : BCCI.TV

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पहले दिन 161 रनों की शानदारी खेली। रोहित ने अपनी इस शतकीय पारी में 18 चौके और 2 छक्के लगाए। रोहित की इस शानदार पारी की गवाह उनकी वाइफ रितिका भी बनी जो स्टेडियम में बैठकर मैच देख रही थी। इस दौरान एक पल ऐसा भी आया जब रितिका काफी नर्वस नजर आई।

Watch : लगातार 25वीं पारी में भी पुजारा के बल्ले से नहीं निकला शतक, आंकड़े ऐसे जिसे जानकर होगी हैरानी

दरअसल, जब रोहित 97 रन के स्कोर पर खेल रहे थे तब रितिका ने अपने दोनों हाथ की उंगलियों को मोड़कर रखा हुआ था। रितिका ने तब तक अपनी फिंगर क्रॉस किए रही जब तक कि रोहित ने अपना शतक पूरा नहीं कर लिया। ये पहली बार नहीं है जब रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के दौरान रितिका फिंगर क्रॉस किए दिखी हों। इससे पहले भी स्टेडियम में कई बार वह इस तरीके को आजमाती नजर आ चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 300 रन बना लिए हैं। रिषभ पंत 33 और अक्षर पटेल 5 रन बनाकर नाबाद है। इंग्लैंड की ओर से जैक लीच और मोईन अली 2-2 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल