1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v SL : बाल-बाल बचे पृथ्वी शॉ, चमीरा की गेंद से टूटा हेल्मेट का सेफ्टी गार्ड

IND v SL : बाल-बाल बचे पृथ्वी शॉ, चमीरा की गेंद से टूटा हेल्मेट का सेफ्टी गार्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 18, 2021 08:05 pm IST,  Updated : Jul 18, 2021 08:05 pm IST

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 24 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। 

IND v SL : बाल-बाल बचे पृथ्वी...- India TV Hindi
IND v SL : बाल-बाल बचे पृथ्वी शॉ, चमीरा की गेंद से टूटा हेल्मेट का सेफ्टी गार्ड Image Source : TWITTER

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 24 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। शॉ ने अपनी इस पारी में कुल 9 चौके लगाए। इस पारी के दौरान पृथ्वी शॉ एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे।

दरअसल, भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और शिखर धवन श्रीलंका के 262 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरे थे कि 5वें ओवर की आखिरी गेंद पृथ्वी शॉ के हेल्मेट पर लगी। गेंद लगते ही शॉ के हेल्मेट के पीछे के भाग की पैडिंग अलग होकर मैदान पर गिर गई।

इसके तुरंत बाद फ़िज़ियो शॉ की चोट को चेक करने मैदान आए और मैच कुछ देर तक मैच रुका रहा। गनीमत ये रही कि शॉ को कोई गंभीर चोट नहीं लगी और मैच एक बार फिर से शुरु कर दिया गया। हालांकि इसके कुछ देर बाद ही शॉ कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल