ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने इंडिया को 66 रन से मात देकर तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 375 रन का लक्ष्य रखा था। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 90 और शिखर धवन ने 74 रन की पारियां खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जैम्पा ने 4 और हेजलवुड ने 3 विकेट लिए। भारतीय टीम 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 308 रन बना सकी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 156 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान वॉर्नर ने 69 रन बनाए। एरोन फिंच ने कप्तानी पारी खेलते हुए 114 रन बनाए, वहीं मैक्सवेल ने 19 गेंदों पर 45 रन की धुआंधार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 374 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव क्रिकेट स्कोर
AUS 374/6 (50)
IND 308/8 (50.0)*