1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : डे नाईट प्रैक्टिस मैच से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया का ये हरफनमौला खिलाड़ी

Ind vs Aus : डे नाईट प्रैक्टिस मैच से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया का ये हरफनमौला खिलाड़ी

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 10, 2020 12:11 pm IST,  Updated : Dec 10, 2020 12:11 pm IST

हैमस्ट्रिंग खिंचाव से जूझ रहे आस्ट्रेलियाई हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स भारत के खिलाफ शुक्रवार को दूसरा दिन रात का अभ्यास मैच नहीं खेल सकेंगे।

Moises Henriques- India TV Hindi
Moises Henriques Image Source : PTI

सिडनी| हैमस्ट्रिंग खिंचाव से जूझ रहे आस्ट्रेलियाई हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स भारत के खिलाफ शुक्रवार को दूसरा दिन रात का अभ्यास मैच नहीं खेल सकेंगे। तैतीस वर्ष के हेनरिक्स को 12 सदस्यीय आस्ट्रेलिया ए टीम में चुना गया था हालांकि वह टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं।

‘द वेस्ट आस्ट्रेलिया’ की रिपोर्ट के अनुसार ,‘‘हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण गुलाबी गेंद से खेला जाने वाला दूसरा अभ्यास मैच नहीं खेल सकेंगे । आस्ट्रेलिया के चोटिल खिलाड़ियों की संख्या बढती जा रही है।’’

ऑस्ट्रेलिया में फ्लॉप रहे इस खिलाड़ी को हरभजन ने चेताया, बोले - 'टीम से हो जाओगे बाहर'

क्वींसलैंड के हरफनमौला जैक विल्डरमथ को उनकी जगह आस्ट्रेलिया ए टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले डेविड वॉर्नर चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हैं। युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की को सिर में चोट लगी है जबकि जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार् को भी मामूली चोटें हैं। 

Ind vs Aus : हार्दिक पांड्या के इस रवैये पर उनके कायल हुए लक्ष्मण, दिया ये बड़ा बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल