1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट पूरे करने के बाद स्टार्क ने कहा, 'संन्यास के बाद देखूंगा ऐसे रिकॉर्ड'

Ind vs Aus : टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट पूरे करने के बाद स्टार्क ने कहा, 'संन्यास के बाद देखूंगा ऐसे रिकॉर्ड'

 Reported By: IANS
 Published : Dec 27, 2020 07:28 pm IST,  Updated : Dec 27, 2020 07:28 pm IST

स्टार्क ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अपने 250 टेस्ट विकेट पूरे किए।

Mitchell Starc- India TV Hindi
Mitchell Starc Image Source : AP

मेलबर्न| मिशेल स्टार्क ने रविवार को कहा है कि वह टेस्ट में 250 विकेट लेने के बारे में नहीं सोच रहे थे और उनका ध्यान आस्ट्रेलिया द्वारा उन्हें दिए गए काम पर था। स्टार्क ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अपने 250 टेस्ट विकेट पूरे किए। उन्होंने ऋषभ पंत को विकेट के पीछे टिम पेन के हाथों कैच करा यह मुकाम हासिल किया।

स्टार्क ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैंने इसके बारे में नहीं सोचा था। मैं निजी उपलब्धि के बारे में नहीं सोचता।"

ये भी पढ़े - ICC ने पिछले एक दशक की सबसे धाकड़ टेस्ट टीम का किया ऐलान, दो भारतीय खिलाड़ीयों को मिली जगह  

उन्होंने कहा, "पहली पारी में हमें कुछ और विकेट लेने हैं। एक बार जब मैं संन्यास ले लूंगा तो इस रिकार्ड के बारे में सोचूंगा। 250 विकेट लेने के लंबे सफर में बने रहना अच्छा है लेकिन यह टेस्ट मैच जीतने के लिए 15 विकेट लेने हैं। इसलिए मेरे लिए यह कल वापस आने और एक बार फिर पांच विकेट लेने की बात है।"

ये भी पढ़े - गिल ने बताया टीम इंडिया में इस खिलाड़ी के होने से उन्हें हुआ काफी फायदा 

भारत ने दिन का अंत पांच विकेट के नुकसान पर 277 रनों के साथ किया। भारत ने आस्ट्रेलिया पर 82 रनों की बढ़त ले ली है। कप्तान अजिंक्य रहाणे 104 और रवींद्र जडेजा 40 रन बनाकर नाबाद हैं।

ये भी पढ़े -  ICC ने पिछले एक दशक की सबसे दमदार ODI टीम का किया ऐलान, कोहली नहीं धोनी बने कप्तान 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल