1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : मेलबर्न में रहाणे की शतकीय पारी से खुश कोहली ने कही ये बड़ी बात

Ind vs Aus : मेलबर्न में रहाणे की शतकीय पारी से खुश कोहली ने कही ये बड़ी बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 27, 2020 03:06 pm IST,  Updated : Dec 27, 2020 03:06 pm IST

भारत ने मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 195 रन पर आउट कर दिया था और तब भी कोहली ने गेंदबाजों की तारीफ की थी।

Ajinkya Rahane- India TV Hindi
Ajinkya Rahane Image Source : AP

नई दिल्ली| पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौट चुके भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उनकी जगह टीम का नेतृत्व कर रहे अजिंक्य रहाणे की जमकर प्रशंसा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में लगाये गये उनके शतक को श्रेष्ठ करार दिया। रहाणे ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरे दिन नाबाद 104 रन बनाये और रविंद्र जडेजा (नाबाद 40) के साथ छठे विकेट के लिये अटूट शतकीय साझेदारी की। इससे भारत ने पांच विकेट पर 277 रन बनाकर 82 रन बढ़त हासिल कर ली है। 

कोहली ने दिन के खेल समाप्त होने के बाद ट्वीट किया, ‘‘हमारे लिये एक और शानदार दिन। उचित टेस्ट क्रिकेट अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में। जिंक्स (अजिंक्य रहाणे) की सर्वथा श्रेष्ठ पारी।’’ 

भारत ने मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 195 रन पर आउट कर दिया था और तब भी कोहली ने गेंदबाजों की तारीफ की थी। कोहली ने पहले दिन के खेल के बाद ट्वीट किया था, ‘‘हमारे लिये पहला दिन बहुत अच्छा रहा। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और हमने (दिन का) अच्छा अंत किया।’’ 

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus, 2nd Test Day-2 : रहाणे (104)* की कप्तानी पारी से मजबूत स्थिति में भारत, ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी मुश्किलें

कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण एडीलेड में शुरुआती टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौट गये थे। भारत पहले मैच की दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट हो गया था और उसे आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। 

यह भी पढ़ें- पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा ने शुभमन गिल की बल्लेबाजी को सराहा, बताया भविष्य का 'सुपरस्टार'

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल