1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : मैथ्यू वेड ने माना, ऑस्ट्रेलिया के फायदे के लिए वो टीम से भी बाहर होने को तैयार

Ind vs Aus : मैथ्यू वेड ने माना, ऑस्ट्रेलिया के फायदे के लिए वो टीम से भी बाहर होने को तैयार

 Reported By: IANS
 Published : Jan 03, 2021 01:55 pm IST,  Updated : Jan 03, 2021 01:55 pm IST

 मैथ्यू वेड ने कहा है कि अगर टीम को दोनों सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की और डेविड वार्नर वापस टीम में आते हैं तो वह बाहर भी बैठने को तैयार हैं।

Matthew Wade - India TV Hindi
Matthew Wade  Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| भारत के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों में पारी की शुरुआत करने वाले बाएं हाथ के आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने कहा है कि वह निचले क्रम में बल्लेबाजी करने को तैयार हैं। वेड ने साथ ही कहा है कि अगर टीम को दोनों सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की और डेविड वार्नर वापस टीम में आते हैं तो वह बाहर भी बैठने को तैयार हैं। वार्नर और पुकोवस्की आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम से जुड़ चुके हैं और नेट्स में भी उन्होंने अभ्यास किया है। वार्नर ने साफ कर दिया है कि वह तीसरा टेस्ट मैच खेलेंगे चाहे वे 100 फीसदी फिट हो या नहीं।

वेड ने रविवार को सुबह मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं जहां बल्लेबाजी कर रहा हूं वहां खेलने को तैयार हूं और अगर मैं नीचे भी खेलने आता हूं तो मैं वहां बल्लेबाजी करने में सहज हूं।"

वेड ने कहा, "हमें उम्मीद है कि वार्नर खेलेंगे। इसलिए या तो मैं और डेविड पारी की शुरुआत करेंगे या कोई बदलाव होगा। मुझे नहीं पता कि मैं खेलूंगा या विल।"

वेड ने कहा कि उन्होंने नहीं बताया गया है कि वह कहां खेलेंगे।

ये भी पढ़े - Ind vs Aus : सिडनी टेस्ट में अगर एक छक्का जड़ते हैं रोहित शर्मा तो बना देंगे ये वर्ल्ड रिकॉर्ड 

उन्होंने कहा, "नहीं, अभी तक नहीं। विल टीम में वापस आए हैं। बर्न्‍स बाहर गए हैं। बदलाव होते हैं या नहीं या मैं नीचे खेलता हूं, या मैं खेलूंगा भी कि नहीं, कौन जानता है।"

33 साल के वेड ने कहा कि उन्होंने सलामी बल्लेबाजी इसलिए की क्योंकि वह यह साबित करना चाहते थे कि वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

ये भी पढ़े - आईपीएल के 14वें सीजन से बाहर हुए डेल स्टेन, संन्यास पर लिया बड़ा फैसला

वेड ने कहा, "कोच जस्टीन लैंगर ने मुझसे पूछा था कि मैं क्या मैं सहज हूं। उन्होंने मुझे मजबूर नहीं किया या आदेश नहीं दिया। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने को और ओपनिंग करने को तैयार हूं। वार्नर वापस आते हैं तो मुझे ज्यादा चिंता नहीं है। मैंने सोचा था कि यह एक मौका है यह साबित करने का कि मैं एक से सात नंबर पर कहीं भी बल्लेबाजी कर सकता हूं। टेस्ट लाइन-अप में हर जगह। मुझे लगा था कि यह आगे जाने का अच्छा मौका है। टूर पर अगर कुछ भी होता है तो मैं किसी भी जगह खेल सकता हूं। मैं टिम पेन की जगह विकेटकीपिंग भी कर सकता हूं। इसलिए मैं इसे सकारात्मक तरीके से देखता हूं।"

ये भी पढ़ें - 'डीआरएस से अंपायर्स कॉल को हटा देना चाहिए', पूर्व अंपायर ने इस वजह से कही ये बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल