1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'डीआरएस से अंपायर्स कॉल को हटा देना चाहिए', पूर्व अंपायर ने इस वजह से कही ये बात

'डीआरएस से अंपायर्स कॉल को हटा देना चाहिए', पूर्व अंपायर ने इस वजह से कही ये बात

 Reported By: IANS
 Published : Jan 02, 2021 08:40 pm IST,  Updated : Jan 02, 2021 08:40 pm IST

पूर्व अंपायर डार्ल हार्पर ने कहा है कि निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) से अंपायर्स कॉल को हटा देना चाहिए क्योंकि यह अपनी शुरुआत से ही खिलाड़ियों और प्रशंसकों की लिहाज से विफल रहा है। 

'Umpires call should be removed from DRS', former umpire said this reason- India TV Hindi
'Umpires call should be removed from DRS', former umpire said this reason Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। पूर्व अंपायर डार्ल हार्पर ने कहा है कि निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) से अंपायर्स कॉल को हटा देना चाहिए क्योंकि यह अपनी शुरुआत से ही खिलाड़ियों और प्रशंसकों की लिहाज से विफल रहा है। 

ये भी पढ़ें - सौरव गांगुली की हुई एंजियोप्लास्टी, जानें उनकी हेल्थ का पूरा अपडेट

हार्पर ने सिडनी मॉर्निग हेराल्ड से बात करते हुए कहा, "मैंने काफी अंपायर्स कॉल देखे हैं। इसे बैन कर देते हैं। इस विवाद से पीछा छुड़ाते हैं। गेंद का किसी भी तरह से स्टम्प्स से संपर्क गिल्लियों को उड़ा देगा, 48 प्रतिशत, 49 प्रतिशत नहीं।"

ये भी पढ़ें - इंडियन सुपर लीग के सातवें सीजन का दूसरा चरण 12 जनवरी से

उन्होंने कहा, "सच्चाई यह है कि 12 साल से यह है और लोग अभी तक इसे अच्छे से समझे नहीं हैं, खिलाड़ी भी इसे लेकर परेशान रहते हैं। यह बताता है कि कुछ कमियां हैं या तो बताने में या समझने में।"

ये भी पढ़ें - डेविड वार्नर के मुताबिक नटराजन के पास अच्छी लाइन-लैंग्थ

उन्होंने कहा, "आईसीसी की तरफ से कुछ काम किया जाना चाहिए।"

डीआरएस तब अंपायर्स कॉल के साथ जाता है जब वह अपने फैसले को लेकर साफ नहीं रहता कि बल्लेबाज आउट है या नहीं। महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर ने आईसीसी से इसे दोबारा देखने के बारे में कहा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल