1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंडियन सुपर लीग के सातवें सीजन का दूसरा चरण 12 जनवरी से

इंडियन सुपर लीग के सातवें सीजन का दूसरा चरण 12 जनवरी से

 Reported By: IANS
 Published : Jan 02, 2021 07:03 pm IST,  Updated : Jan 02, 2021 07:03 pm IST

हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन का दूसरा चरण 12 जनवरी से शुरू होगा और यह 28 फरवरी तक चलेगा।

Second phase of seventh season of Indian Super League from January 12- India TV Hindi
Second phase of seventh season of Indian Super League from January 12 Image Source : PTI

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन का दूसरा चरण 12 जनवरी से शुरू होगा और यह 28 फरवरी तक चलेगा। आईएसएल के आयोजक फुटबाल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) ने शनिवार को एक बयान में बताया कि मौजूदा सातवें सीजन में दूसरे चरण का पहला लीग मुकाबला 12 जनवरी को नॉर्थईस्ट युनाइटेड और बेंगलुरु एफसी के बीच खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें - डेविड वार्नर के मुताबिक नटराजन के पास अच्छी लाइन-लैंग्थ

दूसरे चरण का अंतिम लीग मुकाबला 28 फरवरी को मुम्बई सिटी और एटीके मोहन बागान के बीच खेला जाएगा। आईएसएल के आयोजक एफएसडीएल ने कहा कि सातवें सीजन के प्लेआफ और फाइनल मुकाबले के लिए आयोजन स्थल की घोषणा बाद में की जाएगी।

ये भी पढ़ें - प्रीमियर लीग : एस्टन विला को हराकर लिवरपूल के बराबर पहुंचा मैनचेस्टर युनाइटेड

एफएसडीएल ने इससे पहले सीजन के पहले हाफ के मैचों का कार्यक्रम जारी किया था।

आईएसएल का 2020-21 सीजन अब तक का सबसे बड़ा सीजन है क्योंकि इस बार ईस्ट बंगाल के रूप में एक और टीम इससे जुड़ी है और लीग में भाग लेने वाली टीमों की संख्या 10 से बढ़कर 11 हो गई है। इस सीजन में मैचों की संख्या भी 115 हो गई, जबकि पिछले सीजन में 95 मैच खेले गए थे।

ये भी पढ़ें - टोक्यो ओलंपिक का आयोजन इस साल का सबसे अहम कार्य - थॉमस बाक

पिछले साल 20 नवंबर को शुरू हुई लीग के सातवें सीजन में सभी मैच गोवा के तीन स्टेडियमों-मडगांव के फातोर्दा में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, वास्को डि गामा में तिलक मैदान स्टेडियम और बैम्बोलम में जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में बिना दर्शकों के ही खेले जा रहे हैं। पूरा टूर्नामेंट बायोसिक्योर बबल में हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल