1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : लियोन को भरोसा, ब्रिसबेन में ही खेलेंगे सीरीज का चौथा व अंतिम टेस्ट मैच

Ind vs Aus : लियोन को भरोसा, ब्रिसबेन में ही खेलेंगे सीरीज का चौथा व अंतिम टेस्ट मैच

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 04, 2021 12:47 pm IST,  Updated : Jan 04, 2021 12:47 pm IST

चौथा टेस्ट मैच 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा लेकिन लियोन ने कहा कि उनकी टीम अभी सात जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाले तीसरे मैच पर ध्यान दे रही है। 

Nathan Lyon- India TV Hindi
Nathan Lyon Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| ऑस्ट्रेलियाई आफ स्पिनर नाथन लियोन ने सोमवार को कहा कि उन्हें शत प्रतिशत विश्वास है कि भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की मेजबानी ब्रिस्बेन ही करेगा। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि भारतीय टीम पृथकवास के कड़े नियमों के कारण ब्रिस्बेन का दौरा नहीं करना चाहती है। चौथा टेस्ट मैच 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा लेकिन लियोन ने कहा कि उनकी टीम अभी सात जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाले तीसरे मैच पर ध्यान दे रही है। 

लियोन ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारी ब्रिस्बेन जाने और पूर्व कार्यक्रम के अनुसार खेलने की योजना है। हमने ऐसा कुछ नहीं सुना है इसलिए हम आज सिडनी का दौरा करेंगे और उम्मीद कि वहां अच्छा परिणाम हासिल करके सीधे ब्रिस्बेन में खेलने के लिये जाएंगे।’’ ऑस्ट्रेलिया का ब्रिस्बेन में अच्छा रिकार्ड रहा है जबकि भारत ने अब तक गाबा में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है। 

लियोन ने कहा, ‘‘सभी जानते हैं कि हमें गाबा में खेलना कितना पसंद है और हम जानते हैं कि वहां का रिकार्ड हमारे अनुकूल है। इसलिए गाबा में खेलने की पूरी योजना है। यह पक्का है। ’’ ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय खिलाड़ी ब्रिस्बेन में फिर से पृथकवास पर रहने की संभावना से खुश नहीं है क्योंकि ऑस्ट्रेलियापहुंचने पर वे पहले ही 14 दिन पृथकवास पर रह चुके हैं। 

ये भी पढ़े - मेस्सी ने बार्सिलोना के लिये खेला 750वां मैच, बने ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी 

लियोन ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो हम प्लान बी या गाबा में नहीं खेलने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। मेरा शत प्रतिशत विश्वास है कि हम वहां खेलने के लिये जाएंगे और हम गाबा में खेलने की तैयारी कर रहे हैं।’’ 

ये भी पढ़े -SA vs SL : श्रीलंका को 157 रन पर समेटने के बाद साउथ अफ्रीका ने की मजबूत शुरूआत

उन्होंने कहा कि वह इस बात से वाकिफ हैं कि दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ी लगभग छह महीनों से जैव सुरक्षित वातावरण में हैं लेकिन उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में इसे ‘छोटा सा बलिदान’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक पृथकवास पर रहने की बात है तो मैं जानता हूं कि दोनों टीमों के कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगभग पिछले छह महीनों से जैव सुरक्षित माहौल में रह रहे हैं लेकिन मेरी नजर में यह बहुत छोटा सा बलिदान है। ’’ 

ये भी पढ़े - सिडनी टेस्ट में सिर्फ 25% फैंस ही आ सकेंगे स्टेडियम, जाने क्या है कारण 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल