1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: भारत के लिये मैच जिताऊ प्रदर्शन करने के बाद जडेजा को आए धोनी याद, दिया ये बड़ा बयान

IND vs AUS: भारत के लिये मैच जिताऊ प्रदर्शन करने के बाद जडेजा को आए धोनी याद, दिया ये बड़ा बयान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 03, 2020 01:51 pm IST,  Updated : Dec 03, 2020 01:51 pm IST

मैच के बाद जडेजा ने अपनी अर्धशतकीय पारी के पीछे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का हाथ बताया है। 

MS Dhoni and Rvinder Jadeja- India TV Hindi
MS Dhoni and Rvinder Jadeja Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना महामारी के बीच टीम इंडिया ने साल 2020 के अंतिम वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल कर ली। जिसमें भारत की तरफ से रविन्द्र जडेजा और हार्दिक पांड्या ने रिकॉर्ड 6वें विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी करके मैच को टीम इंडिया की झोली में डलवा दिया। इस तरह मैच में जडेजा ने जहां शानदार 66 रनों की नाबाद पारी खेली वहीं 1 विकेट भी हासिल किया। इस तरह मैच के बाद जडेजा ने अपनी अर्धशतकीय पारी के पीछे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का हाथ बताया है। 

दरअसल मैच के बाद सोनी सिक्स पर जब पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने जडेजा से पूछा क्या वह धोनी की तरह बल्लेबाजी कर रहे थे, इस पर उन्होंने कहा, 'हां, बिल्कुल। माही भाई लंबे समय तक भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं और उन्होंने एक पैटर्न सेट कर दिया है कि आप किसी भी बल्लेबाज के साथ सेट होने के बाद साझेदारी बना सकते हैं, इसके बाद वह बड़े शॉट्स खेलते थे।"

टी20 विश्वकप अगले साल 2021 में भारत में होगा या नहीं, अभी भी लटकी तलवार

जडेजा ने धोनी के द्वारा दी गयी सलाह को याद करते हुए आगे कहा, "मेरे हिसाब से, मैं उनको कई बार ऐसी परिस्थितियों में बल्लेबाजी करते देख चुका हूं, उनके साथ बल्लेबाजी की है। वह हमेशा मुझसे कहते थे कि अगर हम मैच आखिरी तक ले जाएंगे, तो आखिरी के चार-पांच ओवर में काफी रन आ सकते हैं। जिसके चलते मैं भी हार्दिक से यही कह रहा था कि अंत तक खेलते है तो आखिरी के चार से पांच ओवरों में काफी रन बना सकते हैं।"

जडेजा ने बताया प्लान, जिसके चलते उन्होंने निभाई हार्दिक के साथ 150 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी

बता दें कि मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया के सामने 303 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें भारत के लिए कप्तान विराट कोहली के 63 रन, हार्दिक पांड्या के नाबाद 92 और रवींद्र जडेजा की नाबाद 66 रनों की पारियां शामिल है। जबकि हार्दिक और जडेजा के बीच 150 रनों की नाबाद 6वें विकेट के लिए साझेदारी भी हुई। इसके जवाब में आस्ट्रेलियाई टीम 49।3 ओवरों में 289 रनों पर ऑल आउट हो गई और उसे 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। 

Video : जानिए क्यों सहवाग ने चहल को बोला, 'मेरे सूखे बॉडीगार्ड', फिर खूब लगे ठहाके

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल